क्या नींबू पानी पीने से यूरिक एसिड कम होता है?

Uric Acid Home Remedies: यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यूरिक एसिड के लक्षण दिखते ही इसे कम करने की कोशिशों में लग जाना चाहिए. यहां जानिए क्या नींबू पानी यूरिक एसिड को कम कर सकता है.

How To Reduce Uric Acid
1 / 7
How To Reduce Uric Acid

Lemon Juice For Uric Acid: यूरिक एसिड एक तरह का प्राकृतिक अपशिष्ट यानी खराब पदार्थ होता है जो प्यूरिन का ज्यादा सेवन करने के कारण शरीर में बढ़ने लगता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में सूजन आने लगती है और गठिया की दिक्कत हो जाती है. वहीं, यूरिक एसिड बढ़ने पर पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने-पीने से यूरिक एसिड कम हो सकता है और क्या नींबू पानी यूरिक एसिड कम करने में असरदार होता है या नहीं.

विज्ञापन

यूरिक एसिड के लिए नींबू पानी

यूरिक एसिड के लिए नींबू पानी 2 / 7

नींबू पानी यूरिक एसिड को कम कर सकता है. लेकिन, यूरिक एसिड कम करने के लिए हल्के गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने पर फायदा मिलता है. इसके गुण शरीर से यूरिक एसिड को निकालते हैं और दर्द को भी कम करते हैं.

विज्ञापन

कैसे पिएं नींबू पानी

कैसे पिएं नींबू पानी 3 / 7

एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस निचोड़कर पिया जा सकता है. इसे सुबह के समय खाली पेट पीने पर ज्यादा फायदा मिलता है. आप दिन में भी नींबू पानी को डिटॉक्स वॉटर की तरह भी पी सकते हैं.

चीनी ना डालें

चीनी ना डालें 4 / 7

नींबू पानी में चीनी ना डालें. बिना चीनी के ही यह नींबू पानी यूरिक एसिड पर इफेक्टिव होता है. इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा नींबू पानी ना पिएं.

विज्ञापन

केला खाने पर मिलेगा फायदा

केला खाने पर मिलेगा फायदा 5 / 7

यूरिक एसिड कम करने के लिए केला भी खाया जा सकता है. केले में यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स तोड़ने वाले गुण होते हैं जो यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं.

ये सब्जियां भी कम करती हैं यूरिक एसिड

ये सब्जियां भी कम करती हैं यूरिक एसिड 6 / 7

यूरिक एसिड कम करने के लिए खीरा, गाजर और चुकंदर खाए जा सकते हैं. ये शरीर में क्षारीयता बढ़ाते हैं और यूरिक एसिड को कम करते हैं.

विज्ञापन

नारियल पानी पीने पर दिखेगा असर

नारियल पानी पीने पर दिखेगा असर 7 / 7

गंदे यूरिक एसिड को पिघलाकर शरीर से बाहर निकालने के लिए नारियल पानी भी पिया जा सकता है. नारियल पानी शरीर को डिटॉक्स कर देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन