सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने के क्या फायदे हैं?

Basi Muh Pani Pine Ke Fayde: सुबह उठते ही बहुत से लोग ब्रश करते हैं और उसके बाद ही कुछ खाते-पीते हैं. वहीं, ऐसे भी कुछ लोग हैं जो सबसे पहले बासी मुंह पानी पीते हैं और फिर ब्रश करते हैं. ऐसे में यहां जानिए सुबह बासी मुंह पानी पीने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है.

Basi Muh Pani Pine Ke Fayde
1 / 7
Basi Muh Pani Pine Ke Fayde

Subah Basi Muh Pani Pine Ke Fayde: सुबह उठने के बाद हर व्यक्ति का रूटीन अलग-अलग होता है. कोई सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करता है और उसके बाद ही पानी पीता है और कोई सबसे पहले बासी मुंह पानी पीता है और उसके बाद ही अपने दिन की शुरुआत करता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं सुबह बासी मुंह पानी पीना आपके लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. यहां जानिए सुबह खाली पेट (Drinking Water Empty Stomach) और बासी मुंह पानी पीने पर शरीर पर कैसा असर पड़ता है.

विज्ञापन

बैक्टीरिया हटाने में असरदार

बैक्टीरिया हटाने में असरदार 2 / 7

रात में शरीर सलाइवा का प्रोडक्शन धीमा कर देता है जिससे मुंह के बैक्टीरिया रातभर में बढ़ने लगते हैं और सुबह उठते ही मुंह से बदबू आने लगती है और इसीलिए ब्रश किया जाता है ताकि इन बैक्टीरिया को साफ करके निकाला जा सके. लेकिन, ब्रश करने से पहले ही अगर पानी पी लिया जाए तो मुंह के बैक्टीरिया निकल जाते हैं. पेट के एसिड्स इन बैक्टीरिया को मार देते हैं जिससे यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को मिलता है फायदा

पाचन तंत्र को मिलता है फायदा 3 / 7

सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने पर पाचन तंत्र को इसका फायदा मिलता है. इससे टिशूज हाइड्रेट होते हैं और मेटाबॉलिज्म किकस्टार्ट होता है.

शरीर से निकल जाते हैं टॉक्सिंस

शरीर से निकल जाते हैं टॉक्सिंस 4 / 7

हल्का गर्म या कमरे के तापमान का पानी पिया जाए और इसके बाद पेशाब या मलत्याग किया जाए तो शरीर के गंदे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं. इससे इंटर्नल बैलेंस बना रहता है.

विज्ञापन

त्वचा को भी मिलते हैं फायदे

त्वचा को भी मिलते हैं फायदे 5 / 7

सुबह बासी मुंह पानी पीने से शरीर के अंदर जमा टॉक्सिंस निकल जाते हैं. टॉक्सिंस निकलने का असर त्वचा पर भी नजर आता है. त्वचा चमकने लगती है और ग्लोइंग नजर आती है.

कम हो सकता है वजन

कम हो सकता है वजन 6 / 7

अगर सुबह सबसे पहले हल्का गर्म पानी पीकर दिन की शुरुआत की जाए तो इससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है और वजन कम हो सकता है.

विज्ञापन

पूरे शरीर को मिलता है फायदा

पूरे शरीर को मिलता है फायदा 7 / 7

सुबह बासी मुंह पानी पीने पर आपके पूरे शरीर को इसका फायदा मिलता है और किसी तरह के साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं. ऐसे में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इस आदत को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन