7 दिन में आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Ankho Ki Roshni Badhane Wale Food: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए महंगी चीजों की बजाय सही डाइट लें और अच्छी आदतों से आप अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखें. आप गर्मियों में मिलने वाले फूड्स को शामिल करें और कमजोर नजर की समस्या से राहत पाएं.

Foods For Eyesight
1 / 6
Foods For Eyesight

Foods For Eyesight: यह डिजिटल दौर है जहां पर सारा काम ऑनलाइन किया जाता है. ऑनलाइन चीजों से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन आंखों के लिए बढ़ा मसला हो गया है. लगातार मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल आंखों पर बुरा असर डालता है. ऐसे में सिर्फ चश्मा लगाना ही समाधान नहीं है, बल्कि सही खानपान भी आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप अपनी नजर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो डाइट में ये 5 फूड्स जरूर शामिल करें.

विज्ञापन

अंडा

अंडा 2 / 6

गर्मियों में कुछ लोग अंडा खाना छोड़ देते हैं. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंडे में मौजूद पोषण तत्व आंखों के लिए अच्छे माने जाते हैं. आप उबालकर अंडे को खा सकते हैं.

विज्ञापन

बादाम और अखरोट

बादाम और अखरोट 3 / 6

आप रोजाना भिगोकर बादाम या अखरोट का सेवन कर सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की कोशिकाओं को हेल्दी रखते हैं. आप भी अपने रूटीन में इन दोनों चीजों को शामिल करें.

आंवला

आंवला4 / 6

आंवला सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जिसे जूस या मुरब्बा के तौर पर खाया जा सकता है.

विज्ञापन

मछली

मछली 5 / 6

मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की ड्राईनेस को कम करता है और नजर को सुधारने में मदद करता है. खासकर सैल्मन, टूना जैसी मछलियां फायदेमंद होती हैं.

शकरकंद

शकरकंद6 / 6

आप शकरकंद को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन ए और बी शामिल होता है. यह आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और आंखों को डैमेज से बचाने का काम करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन