OTT पर कब्जा जमाने आ रही 2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
आप ओटीटी पर कुछ नया और बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर बहुत जल्द दस्तक देने वाली है. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था. मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. चलिए जानते हैं उस मूवी के बारे में.

वाझा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 / 5हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे करीब 10 करोड़ रुपये बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 233.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म ने सिर्फ इंडिया में 128 करोड़ रुपये छापे थे.
वाझा 2 फिल्म
3 / 5यह मलयालम सिनेमा की फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. इस फिल्म का टाइटल 'वाझा 2' है, जिसने 7 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वाझा 2 ने मोहनलाल की 'थुदारुम' और कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोका: चैप्टर 1 को भी पीछे छोड़ दिया था.
वाझा 2 कहां देखें?
4 / 5'वाझा 2' फिल्म के कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में हाशिर, एलन और विनायक जैसे कलाकार नजर आए हैं. इस मूवी में ज्यादा कलाकार इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो से पहचान बनाने वाले हैं. हालांकि, फिल्म में इन कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.
वाझा 2 ओटीटी रिलीज
5 / 5आपको बता दें कि 'वाझा 2' फिल्म 8 मई को ओटीटी पर प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को आईएमडीबी ने 8.3 की शानदार की रेटिंग दी है.