शादी के बाद पहला बर्थडे, Rashmika Mandanna ने कैसे किया सेलिब्रेट? देखें PHOTOS

Rashmika Mandanna: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. रश्मिका मंदाना का 30वां जन्मदिन बेहद खास रहा, जिसकी फोटोज उन्होंने अब शेयर की हैं.

Rashmika Mandanna
1 / 7
Rashmika Mandanna. image credit- social media

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का बर्थडे

रश्मिका मंदाना का बर्थडे2 / 7

रश्मिका मंदाना ने 5 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस 30 साल की हो गई हैं और शादी के बाद उनका ये पहला बर्थडे था.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज3 / 7

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के बाद के पहले बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खास कैप्शन भी लिखा है.

रश्मिका का कैप्शन

रश्मिका का कैप्शन4 / 7

रश्मिका ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि इस बार मेरा 30वां जन्मदिन थोड़ा अलग था. काफी समय बाद घर वापस आई, उस मंदिर में गई जहां मैं बचपन से जाती रही हूं. अपने स्कूल गई और उसे बाहर से देखा (समय की कमी के कारण) और कुछ पल के लिए बचपन की यादें ताज़ा कर लीं. उन लोगों के बीच केक काटा जो आज मेरी ज़िंदगी का कारण हैं और जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे. एक छोटे से डिनर में अपने उन परिवार वालों से मिली जो शादी में नहीं आ पाए थे. उन लोगों से मिली जिन्होंने जन्म से लेकर आज तक मुझे आशीर्वाद दिया है.

विज्ञापन

सहेलियों के साथ किया सेलिब्रेट

सहेलियों के साथ किया सेलिब्रेट5 / 7

रश्मिका ने आगे लिखा कि मेरी स्कूल की सहेलियां, जो आज तक मेरी हर चीज़ का हिस्सा रही हैं और मेरे दोस्त जो आज मेरे परिवार से भी बढ़कर हैं. मुझे लगता है कि ज़िंदगी में हर चीज़ किसी अच्छे कारण से होती है और यही वो कारण है कि सब कुछ सार्थक लगता है.

फैंस और यूजर्स ने लुटाया प्यार

फैंस और यूजर्स ने लुटाया प्यार6 / 7

रश्मिका के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है और भर-भरकर कमेंट्स किए हैं. अब रश्मिका के पोस्ट के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

शादी के बाद पहला बर्थडे

शादी के बाद पहला बर्थडे7 / 7

गौरतलब है कि शादी के बाद ये रश्मिका का पहला बर्थडे था, जिसे उन्होंने बेहद शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया है. सामने आईं फोटोज में रश्मिका और विजय अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन