'पैसों की जरूरत है...', कंटेंट क्रिएक्टर संग रोमांटिक रील बनाने पर ट्रोल हुए राहुल रॉय; एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Rahul Roy Viral Reel: 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ रोमांटिक रील बनाई. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई. इस रील के लिए राहुल रॉय को काफी ट्रोल किया जाने लगा. लोग बोल रहे हैं कि उनकी क्या मजबूरी थी जो उन्हें ऐसी रील्स बनानी पड़ी. वहीं अब राहुल रॉय ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

Rahul Roy Viral Reel
1 / 7

विज्ञापन

राहुल रॉय ने तोड़ी चुप्पी

राहुल रॉय ने तोड़ी चुप्पी2 / 7

राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है और इस पूरे मामले पर बात की है. राहुल ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैं ईमानदारी और सादगी से काम कर रहा हूं. कुछ पुराने कानूनी मामले हैं जिनके लिए पैसों की जरूरत है. अगर सच में चिंता है तो मुझे अच्छा काम दिलाने में मदद करें.

विज्ञापन

क्या बोले राहुल रॉय?

क्या बोले राहुल रॉय?3 / 7

वहीं एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं मेहनत से कमाना चाहता हूं, इससे मैं एक्टिव रहता हूं और अपनी जिम्मेदारी निभा पाता हूं. कभी-कभी बहुत दुख होता है, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा.' राहुल ने अपनी पोस्ट में ये भी कहा कि ब्रेन स्ट्रोक से उभरने के लिए उनका बिजी रहना बेहद जरूरी है.

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं एक्टर

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं एक्टर4 / 7

राहुल रॉय फिल्मों से गायब हो गए हैं. दरअसल एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली थी. वहीं अब एक्टर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं.

विज्ञापन

कंटेंट क्रिएटर संग बनाई रील

कंटेंट क्रिएटर संग बनाई रील5 / 7

एक्टर ने हाल ही में फेमस कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ एक रोमांटिक रील बनाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. एक्टर की रील के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कहा कि वो इतने फेमस हैं फिर भी ऐसी रील्स बनानी पड़ रही है.

'आशिकी' से बने थे स्टार

'आशिकी' से बने थे स्टार6 / 7

बता दें एक्टर की फिल्म 'आशिकी' साल 1990 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था. हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी बाकी फिल्में फ्लॉप होने लगी थी और वो इंडस्ट्री में अपनी पकड़ नहीं बना सके.

विज्ञापन

'बिग बॉस' में भी आ चुके नजर

'बिग बॉस' में भी आ चुके नजर7 / 7

वहीं बाद में एक्टर 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी नजर आए. टीवी के इस फेमस रियलिटी शो से एक्टर को अलग पहचान मिली थी. यहां तक की राहुल रॉय इस शो के विनर भी बन गए थे. वहीं साल 2020 में एक्टर को शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आ गया था, जिसके बाद वो इंडस्ट्री से दूर ही हो गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन