Prime Video पर 2 महीने से ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज, अब तक नहीं देखी तो तुरंत करें बिंज-वॉच!

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इसी ट्रेंडिंग लिस्ट में एक सीरीज ऐसी है जो 2 महीने पहले रिलीज हुई थी और आज भी ये ट्रेंड कर रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको रोमांस, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

off campus trending on prime video
1 / 6

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की सीरीज

प्राइम वीडियो की सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की इस सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. 13 मई को इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. वहीं 2 महीने बाद भी ये सीरीज प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है. हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम पहले झूठे कपल बनकर अपने दोस्तों को अपनी लवस्टोरी के बारे में बताते हैं. लेकिन कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे दोनों को रियल लाइफ में प्यार हो जाता है और दोनों रियल कपल बन जाते हैं.

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

प्राइम वीडियो की इस सीरीज में लव स्टोरी के साथ-साथ कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. हर एपिसोड का अंत एक ऐसे क्लिफ हैंगर पर होता है कि आप दूसरा एपिसोड देखने से खुद को रोक नहीं पाते. अगर आप रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में स्टीफन कैलिन, जोश ह्यूस्टन, एंटोनियो सिप्रियानो, जेलन थॉमस ब्रूक्स और जूलिया सारा स्टोन भी मुख्य भूमिका में हैं.

सीरीज की आईएमडीबी

सीरीज की आईएमडीबी6 / 6

वहीं प्राइम वीडियो की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. वहीं इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं सूर्या की 'करुप्पू' को भी इस सीरीज ने पछाड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन