वो सुपरस्टार, जो 1000 ऑडिशन के बाद भी हुआ रिजेक्ट, अब बन चुका है दुनिया का नंबर 1 एक्शन हीरो, पहचाना?

Sylvester Stallone: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अपने काम से खुद की पहचान बनाई बल्कि पर्सनल लाइफ में भी बेहद दर्द झेला है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

Sylvester Stallone
1 / 8
Sylvester Stallone. image credit- Social Media

विज्ञापन

सिल्वेस्टर स्टैलोन

सिल्वेस्टर स्टैलोन2 / 8

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर सिल्वेस्टर स्टैलोन हैं. सिल्वेस्टर स्टैलोन की लाइफ किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है.

विज्ञापन

सिल्वेस्टर स्टैलोन की लाइफ

सिल्वेस्टर स्टैलोन की लाइफ3 / 8

सिल्वेस्टर स्टैलोन की लाइफ को देखें तो वो यही सिखाती है कि कभी हार नहीं माननी चाहिए. सिल्वेस्टर स्टैलोन का जब जन्म हुआ था उन्होंने तबसे ही दर्द सहा है.

सिल्वेस्टर स्टैलोन का फेस

सिल्वेस्टर स्टैलोन का फेस4 / 8

दरअसल, जब सिल्वेस्टर स्टैलोन का जन्म हुआ था, तब डॉक्टरों ने फोर्सेप्स को यही से यूज नहीं किया था, जिससे उनके चेहरे के निचले हिस्से की बाईं तरफ की नस कट गई थी. इससे उनके चेहरे का एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था, जिसकी वजह से उनकी बोली लड़खड़ाती थी और चेहरा टेढ़ा-मेढ़ा दिखता था.

विज्ञापन

अनाथालय में रहना पड़ा

अनाथालय में रहना पड़ा5 / 8

इसकी वजह से अभिनेता को बहुत ताने सुनने पड़ते थे. उनके दोस्त भी उन्हें चिढ़ाते थे. इसके अलावा बचपन में ही उनके पेरेंट्स का तलाक भी हो गया था और पेरेंट्स के होते हुए भी उन्हें कुछ समय अनाथालय में रहना पड़ा था.

एक्टिंग का ख्वाब

एक्टिंग का ख्वाब6 / 8

भले ही कुछ भी हो, लेकिन इसके बावजूद भी सिल्वेस्टर स्टैलोन ने एक्टिंग का ख्वाब देखा. सिल्वेस्टर को उनकी आवाज और फेस की वजह से 1,000 से ज्यादा बार रिजेक्शन मिला, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. एक समय ऐसा भी था जब वे न्यूयॉर्क में बस स्टेशन पर सोते थे.

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ 7 / 8

सिल्वेस्टर स्टैलोन की लाइफ का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि एक समय ऐसा भी आया, जब उनकी वाइफ मां बनने वाली थी और वो अपने प्यारे बुलमास्टिफ डॉग बटकस को बेचने को मजबूर हो गए थे.

रॉकी

रॉकी8 / 8

इसके बाद 1975 में एक बॉक्सिंग मैच ने सिल्वेस्टर स्टैलोन की जिंदगी बदल दी. दरअसल, उन्होंने चक वेपनर को मुहम्मद अली के खिलाफ लड़ते और इस मैच से इंस्पायर होकर 'रॉकी' की पूरी स्टोरी लिख दी. इसके बाद स्टूडियो ने इसे खरीदने की पेशकश की, लेकिन शर्त ये रखी गई कि लीड रोल किसी और एक्टर को दिया जाए, लेकिन स्टैलोन ने साफ इनकार कर दिया था. स्टैलोन को खुद पर भरोसा था और साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी' ने बॉक्स ऑफिस पर 225 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए. सफलता सिल्वेस्टर को मिल चुकी थी और उन्होंने सबसे पहले अपने डॉग को वापस लाने का काम किया. आज दुनिया में वो नंबर वन एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन