स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

Kala Chana Sprouts: अगर आप भी मूंग दाल के स्प्राउट्स खाकर बोर हो गए हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर काले चने के स्प्राउट्स बनाकर खाए जा सकते हैं. ये स्प्राउट्स खाने में टेस्टी और सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं.

Kala Chana Sprouts

घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं काले चने के स्प्राउट्स. AI Generated Image

विज्ञापन

Kala Chana Sprouts Recipe: मूंग दाल के स्प्राउट्स तो आपने खूब खाए होंगे, अब खाकर देखिए काले चने के स्प्राउट्स. काले चने प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इन्हें अगर अंकुरित कर दिया जाए तो यह और भी पौष्टिक हो जाते हैं. अंकुरित करने के बाद काले चने का स्वाद अच्छा तो लगता ही है, साथ ही ये सेहत को दुरुस्त भी रखते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से काले चने के स्प्राउट्स बनाकर खाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता

विज्ञापन

कैसे बनाएं काले चने के स्प्राउट्स

  • काले चने के स्प्राउट्स बनाने के लिए आपको 1 कप साबुत काले चने, पानी और एक सूती कपड़े या स्प्राउटिंग कंटेनर की जरूरत होगी. सबसे पहले चनों को साफ करके पानी से 2 से 3 बार अच्छे से धो लें. खराब या सिंकुड़ा हुआ चना दिखाई दे तो उसे निकालकर फेंक दें.
  • अगला स्टेप है चनों को भिगोकर रखना. चनों को पानी में अच्छे से डुबोकर भिगोकर रख दें. चने पानी को सोख लेंगे और फूल जाएंगे.
  • कुछ घंटों बाद चनों का पानी निकालकर अलग कर दें. अब साफ पानी से चनों को धो लें और किसी साफ सूती के कपड़े को लेकर गीला करें और उसमें सारे चने लेकर बांध दें. ध्यान रखें कि आप कपड़े को बहुत तेजी से ना बांधें.
  • इस कपड़े को अब घर किचन के स्लैब पर रख दें. इसे ऐसी ही जगह रखें जहां बहुत ज्यादा धूप ना आती हो.
  • 24 से 48 घंटों के बीच चनों में अंकुरण होने लगेगा और स्प्राउट्स निकल आएंगे. अगर चने से स्प्राउट्स ना निकलें तो उसे कुछ और घंटों के लिए जस का तस ही रखा रहने दें.
  • चने से स्प्राउट्स यानी सफेद अंकुर निकल आए तो यह खाने के लिए तैयार है. आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.

इस तरह तैयार करें चाट

अंकुरित किए गए काले चने से चाट बनाकर खाई जा सकती है. इसके लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और ककड़ी को बारीक काटें. इन सब्जियों को अंकुरित काले चने के साथ मिलाएं, थोड़ा सा नमक और चाट मसाला डालें और ऊपर से नींबू छिड़क लें. खाने के लिए तैयार हैं आपके टेस्टी अंकुरित चने. इन्हें सुबह या शाम जब मन करे खाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ