यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि शुरुआती जांच में को-पायलट के ‘इस्लामिस्ट रेडिकल इंडॉक्ट्रिनेशन’ से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने विमान पर काबू पाने के बाद क्रू से उसे मारने के लिए कहा था.

Flydubai_90bae0

जांच की जा रही है कि आरोपी ओमानी पायलट ने अकेले यह कदम उठाया या उसके पीछे कोई संगठन शामिल है. (Photo: PTI)

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले और विमान को कथित तौर पर क्रैश कराने की कोशिश के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं. एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, हमलावर ओमानी को-पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में ऐसे पोस्ट मिले हैं, जिनमें उसने यहूदियों की हत्या की बात की थी. अधिकारी ने दावा किया कि आरोपी कट्टरपंथी जिहादी विचारधारा से प्रभावित नजर आ रहा था.

विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि शुरुआती जांच में को-पायलट के ‘इस्लामिस्ट रेडिकल इंडॉक्ट्रिनेशन’ से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने विमान पर काबू पाने के बाद क्रू से उसे मारने के लिए कहा था. हालांकि, पीएम नेतन्याहू ने साफ किया कि जांच पूरी होने से पहले यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि उसका मकसद क्या था.

विज्ञापन

फिलिस्तीन के समर्थन से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा

जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि आरोपी के सामान से ‘फ्री फिलिस्तीन’ ग्रुप्स से जुड़े चिट और अन्य फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिली है. अधिकारियों के मुताबिक, वह पहले भी फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध की बात करता रहा था. हालांकि, इन सामग्रियों और विमान पर हुए हमले के बीच सीधा संबंध जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

विज्ञापन

इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इस संभावना की भी जांच की जा रही है कि आरोपी ओमानी पायलट ने अकेले यह कदम उठाया या उसके पीछे कोई संगठन या दूसरे अन्य लोग थे. संयुक्त अरब अमीरात ने भी यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि घटना का संबंध किसी आतंकी साजिश से था या नहीं.

विज्ञापन

14 हजार फीट नीचे आया था विमान

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 170 से अधिक लोग सवार थे. विमान ने दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान के करीब दो घंटे बाद विमान की ऊंचाई अचानक करीब 14 हजार फीट तक गिर गई. इसी दौरान आपातकालीन स्थिति का संकेत दिया गया. आरोप है कि को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ