Gold Silver Rate: क्‍या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्‍या हैं आज के रेट्स

2 अक्टूबर को घरेलू बाजार बंद रहने के बावजूद ग्लोबल मार्केट में सोना $4,190/oz के पार है. जानिए दिवाली तक क्या 10 ग्राम सोना 1.80 लाख रुपये पहुंचेगा और क्या हैं तेजी की 3 बड़ी वजहें.

gold siver rate today

क्‍या त्‍योहारों के कारण सोने चांदी का भाव बढ़ने वाला है, यहां जानें (फोटो क्रेड‍िट- एआई )

गांधी जयंती के चलते 2 अक्टूबर को घरेलू सर्राफा बाजार और MCX में तो कारोबार बंद रहा, लेकिन ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की चमक लगातार बनी हुई है. क्या दिवाली तक 10 ग्राम सोना 180,000 के आंकड़े को पार कर सकता है?

विज्ञापन

आज 24 कैरट सोने का भाव दिल्ली में 149,800 रुपये है और 22 कैरट सोने का भाव 136,940 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम. जबक‍ि चांदी 227,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर है. इसी तरह मुंबई आर कोलकाता में 24 कैरट सोने का भाव 149,230 रुपये और 136,790 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 234,900 रुपये है. अहमदाबाद में 24 कैरट और 22 कैरट सोना क्रमश: 149,280 रुपये और 136,840 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है और चांदी 235,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो. जयपुर/लखनऊ में सोना 149,400 (24 कैरट) और 136,940 (22 कैरट) रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 235,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो है.

विज्ञापन

आपको बता दें क‍ि शहरों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के कारण 200-500 का अंतर रहता है.

इंटरनेशनल मार्केट का लेटेस्ट हलचल
ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 0.3% बढ़कर $4,190 प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. चांदी में भी बढ़त जारी है और यह करीब 0.6% चढ़कर $61.38 प्रति औंस पर पहुंच गई है. US Dollar Index में हल्का दबाव (0.1% की नरमी) और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने सर्राफा बाजार को सपोर्ट दिया है.

विज्ञापन

क्या दिवाली तक सोना 1.80 लाख रुपये पहुंचेगा?
जियोपॉलिटिकल तनाव, केंद्रीय बैंकों के सोने की खरीदारी और इंटरेस्ट रेट्स में कटौती की उम्मीदों के चलते सोना दिवाली या 2026 के अंत तक 180,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम का स्तर छू सकता है.

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण:
फेडरल रिजर्व का रुख:
US Fed अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ब्याज दरें तय करने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी. इससे निकट भविष्य में दरें बढ़ने की आशंका कम हुई है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में तनाव: क्रूड ऑयल में तेजी और सुरक्षात्मक खरीदारी (Safe-haven demand) ने सोने की मांग को मजबूत बनाए रखा है.

कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश: ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्‍च‍ितता के बीच निवेशक सुरक्षित एसेट के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ