क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर

एक्टर डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने आज यानी 2 अक्टूबर गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, एक्टर के साथ 8 घंटे तक उनके घर पर ही पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया है.

dino morea

dino morea (PIC- Mid Day)

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं. दरअसल, आज एक्टर को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मिड-डे अनुसार एक्टर को आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को हिरासत में ले लिया गया है.

आपको बता दें कि एक्टर की गिरफ्तारी से पहले EOW के अधिकारियों ने एक्टर डिनो मोरिया से मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर पर करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी. बता दें कि यह पूरा मामला मीठी नदी की सफाई और उसके कायाकल्प से जुड़ा हुआ है. दरअसल, एक्टर पर कथित रूप से वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगा है. 

विज्ञापन

क्या है मीठी नदी घोटाला मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार मीठी नदी से गाद यानी डीसिल्टिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स में कथित तौर पर गड़बड़ी सामने आई थी,  जिसके बाद जांच शुरू कर दिया गया था. दरअसल, जांच में देखा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट्स को किस तरह से दिया गया और पेमेंट किस तरह हुआ है. वहीं खबर यह भी है इस पूरे मामले के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को लगभग 65.54 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. इस मामले में कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ-साथ सिविक अधिकारियों की भी जांच की जा रही है, जो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे. 

आपको बता दें कि इस मीठी नदी घोटाले की जांच के दौरान एक्टर डिनो मोरिया के भाई की कंपनी का नाम भी सामने आ रहा है. दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार UBO Ridez की कंपनी का नाम सामने आया है, जिसे 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस कंपनी के डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो मोरिया है.

विज्ञापन

ED भी कर चुकी है डिनो मोरिया से पूछताछ

एक्टर डिनो मोरिया से इससे पहले इस मामले में EOW के अधिकारियों से पहले साल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके घर पर करीब 14 घंटे तक तलाशी भी ली थी. ED ने मुंबई और कोच्चि में कई अन्य ठिकानों पर भी छापा भी मारा था

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ