Netflix पर देखें ये 6 ट्रेंडिंग थ्रिलर फिल्में, हर कहानी में मिलेगा सस्पेंस का जबरदस्त डोज
Netflix Trending Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में ऐसी हैं जो हाल ही में रिलीज हुई हैं और ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इन फिल्मों में आपको थ्रिलर और सस्पेंस का जबरदस्त डोज मिलेगा. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों का नाम शामिल है?

तू या मैं
2 / 7शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग बन गई. फिल्म की कहानी में आपको सस्पेंस की भरपूर डोज मिलेगी.
थ्रैश
3 / 7फीबी डायनेवोर की 'थ्रैश' मूवी भी इस ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं और फ्री टाइम में देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इसमें फीबी डायनेवोर के साथ-साथ व्हिटनी पीक और जिमन हौंसो लीड रोल में हैं.
वध 2
4 / 7नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस भी भरपूर मिलेगा. फैंस भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं. अगर आप थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन है तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है.
वध
5 / 7साल 2022 में रिलीज हुई संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ये फिल्म भी ट्रेंडिंग थ्रिलर मूवीज की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में पति-पत्नी की लाइफ की कहानी को दिखाया गया था. वहीं फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था.
मृथ्युंजय
6 / 7श्री विष्णु स्टारर 'मृथ्युंजय' मूवी को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
मर्दानी 3
7 / 7रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म 'मर्दानी 3' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.


















