Netflix पर टॉप 10 में छाई 1 घंटा 47 मिनट की ये हॉरर फिल्म, Tu Yaa Main को भी चटाई धूल

Netflix Trending Movie: कई फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक फिल्म ऐसी है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसके हॉरर सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये ही वजह है कि टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

28 years later the bone movie
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम '28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल' है. ये फिल्म रिलीज होते ही 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जो वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन

पहला पार्ट ने जीता था ऑडियंस का दिल

पहला पार्ट ने जीता था ऑडियंस का दिल3 / 8

ये हॉरर ट्रेंडिंग फिल्म साल 2025 में आई '28 इयर्स लेटर' का सीक्वल है. इस फिल्म ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. पहला पार्ट हिट होने के बाद मेकर्स ने सीक्वल को रिलीज किया और इस सीक्वल ने भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी डॉ. केल्सन और जिमी क्रिस्टल के इर्द-गिर्द घूमती है. डॉ. केल्सन एक ऐसी खोज करते हैं जो दुनिया को बदल सकती है. इसी बीच जिमी क्रिस्टल का हिंसक गिरोह लड़ने और मारने पर मजबूर करता है.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 8

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि हमले, धोखे और लड़ाइयों के बीच कई लोग मारे जाते हैं. इसके एक्शन सीन्स देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

फिल्म का क्लाइमैक्स

फिल्म का क्लाइमैक्स6 / 8

वहीं इस फिल्म के क्लाइमैक्स में ही सारे रहस्यों से धीरे-धीरे पर्दा उठता दिखाई देता है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे7 / 8

फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर आते ही शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही '28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल' ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को भी ट्रेंडिंग लिस्ट से नीचे खिसका दिया है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट8 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राल्फ फिएन्स, जैक ओ'कोनेल, अल्फी विलियम्स, एरिन केलीमैन और ची लुईस-पैरी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन