Netflix पर 8 हफ्तों से ट्रेंड कर रही 5 एपिसोड्स की ये सीरीज, सच्ची घटना पर है आधारित

Netflix Trending Web series: नेटफ्लिक्स पर कई नई-पुरानी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी वेब सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं ये सीरीज 8 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए अगर आप किसी अलग सीरीज देखने की तलाश में हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

Netflix trending web series hello bachhon
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही सीरीज

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही सीरीज2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'हैलो बच्चों' है. विनीत कुमार सिंह की इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, ये ही वजह है कि ये सीरीज 8 हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में कब्जा जमाए बैठी है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

विनीत कुमार सिंह स्टारर इस सीरीज की कहानी 'फिजिक्स वाला' के संस्थापक अलख पांडे के जीवन पर आधारित है. इस सीरीज में अलख पांडे की डिजिटल शिक्षा साम्राज्य बनाने तक की जर्नी को दिखाया गया है.

सच्ची घटना पर है आधारित

सच्ची घटना पर है आधारित4 / 7

वहीं इस सीरीज की कहानी का उद्देश्य ये है कि कैसे महंगी शिक्षा के दौर में अलख पांडे ने अपनी सूझ-बूझ से बच्चों को कम फीस में पढ़ाने का प्लान बनाया. सीरीज की कहानी लोगों को इंस्पायर भी करती है और बच्चों को शिक्षा का महत्व भी बताती है.

विज्ञापन

इंस्पायरिंग है कहानी

इंस्पायरिंग है कहानी5 / 7

सीरीज में दिखाया है कि दूर रहने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा घर बैठे-बैठे कैसे मिल सकती है. आज 'फिजिक्स वाला' के जरिए पूरे देश के बच्चे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और इन बच्चों को पढ़ाई के लिए कहीं दूर भी जाना नहीं पड़ रहा.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 7

'हैलो बच्चों' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विनीत कुमार सिंह ने अलख पांडे का किरदार बखूबी निभाया है. इनके साथ-साथ सीरीज में विक्रम कोचर और गिरिजा ओक लीड रोल में नजर आए हैं और ऑडियंस को इन सितारों की एक्टिंग काफी पसंद आई.

विज्ञापन

'हैलो बच्चों' की आईएमडीबी रेटिंग

'हैलो बच्चों' की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को 6 मार्च को रिलीज किया गया था. वहीं 8 हफ्तों के बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन