Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 5 सीरीज, एक तो 6 महीने पहले हुई थी रिलीज; वॉच लिस्ट में कर लें ऐड
Netflix Top 5 Trending Series: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई-नई सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इस लिस्ट में एक सीरीज ऐसी भी है जो 6 महीने पहले रिलीज हुई थी. वहीं इन सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

टीच यू ए लेसन
2 / 6ये साउथ कोरियन सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको स्कूल लाइफ देखने को मिलेगी. वहीं इस सीरीज में ड्रामा के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
वायरल हिट
3 / 6नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में एक्शन के साथ-साथ ड्रामा भी भरपूर है. इस सीरीज के 12 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
द वंडरफूल्स
4 / 6ये कॉमेडी सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. 7.6 आईएमडीबी रेटिंग वाली ये सीरीज तीसरे नंबर पर छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अभी तक 8 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं.
बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मिन
5 / 6नेटफ्लिक्स की ये सीरीज फेमस स्पेनिश सीरीज 'मनी हाइस्ट' का स्पिन-ऑफ है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज में डकैती की कहानी देखने को मिलेगी. ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
तस्करी: द स्मगलर्स वेब
6 / 6इमरान हाशमी की ये सीरीज जनवरी में रिलीज हुई थी. वहीं आज 6 महीने बाद भी ये सीरीज 5वें नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज में इमरान हाशमी के साथ-साथ लीड रोल में अनुराग सिन्हा, शरद केलकर, अमृता खानविलकर और जोया अफरोज लीड रोल में हैं.



















