अकेले ना देखें ये 1 घंटे 34 मिनट की हॉरर फिल्म! जिसमें दिखेगी प्यार, दहशत और दर्द की कहानी

Netflix Horror Movie: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड होने लगती हैं. इन फिल्मों की कहानी फैंस के दिलों पर छप जाती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें आपको एक से बढ़कर एक हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी भी आपके दिल को छू लेगी और इसके हॉरर सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे.

bulbbul movie
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की 'बुलबुल' मूवी है. फिल्म की कहानी 'बुलबुल' नाम की एक साधारण लड़की से शुरू होती है. कम उम्र में 'बुलबुल' की शादी एक अमीर जमींदार इंद्रनील से हो जाती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

'बुलबुल' कम उम्र में ही मायके को छोड़ ससुराल में रहकर आने लगती है. वहीं इस दौरान 'बुलबुल' की दोस्ती इंद्रनील के सबसे छोटे भाई सत्या से हो जाती है. लेकिन सत्या जब बड़ा होता है तो वो पढ़ाई करने लंदन चला जाता है.

फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट

फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट4 / 8

कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब 5 साल बाद वापस लंदन से लौटकर आता है तो उसे 'बुलबुल' काफी बदली-बदली लगती हैं. विदेश से आने के बाद एक बार फिर सत्या और बुलबुल की दोस्ती देखने को मिलती है.

विज्ञापन

हॉरर सीन्स

हॉरर सीन्स5 / 8

इसी बीच पता चलता है कि गांव में एक चुड़ैल का खौफ फैला होता है जो लोगों को जंगल में पेड़ से लटकाकर मारती है. सत्या को जब इस कहानी के बारे में पता चलता है तो वो इन बातों पर विश्वास नहीं करता.

डराते हैं फ्लैशबैक सीन्स

डराते हैं फ्लैशबैक सीन्स 6 / 8

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि वो चुड़ैल कोई और नहीं बल्कि बुलबुल ही होती है. इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है और उस दौरान पता चलता है कि जब सत्या लंदन में रहता है तो बुलबुल के साथ इंद्रनील का जुड़वा पागल भाई दुष्कर्म करता है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच7 / 8

इस घटना के बाद बुलबुल बदल जाती है और वो एक खौफनाक महिला बन जाती है जो सभी अत्याचार करने वाले लोगों को मौत के घाट उतार देती है. इस दौरान कई ऐसे सीन्स आते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट8 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाओली बांध और राहुल बोस लीड रोल में हैं. कमाल की बात ये है कि इस फिल्म में राहुल बोस ने डबल रोल निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन