Michael से लेकर The Devil Wears Prada 2 तक... ये हैं 2026 की टॉप 5 हॉलीवुड ओपनर मूवीज

Top Hollywood Openers Movies: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको साल 2026 की टॉप हॉलीवुड ओपनर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन-सी फिल्में हैं?

top Hollywood openers movies
1 / 7
top Hollywood openers movies. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्में

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्में2 / 7

साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. हॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर कमाल किया है.

विज्ञापन

द डेविल्स वियर्स प्राडा 2

द डेविल्स वियर्स प्राडा 23 / 7

मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे की ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर क्या आई कि फिल्म ने कमाल ही कर दिया. फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज हुआ और इसने देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी. इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये (दिन 1 + प्रीव्यू) रहा है.

माइकल

माइकल4 / 7

इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'माइकल' का है. एंटोनी फूक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट हेल मैरी

प्रोजेक्ट हेल मैरी5 / 7

इसके बाद तीसरे नंबर पर आती है फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने देरी से रिलीज होने और सीमित स्क्रीन्स मिलने के बाद भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और इसने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

द ममी

द ममी6 / 7

इसके बाद आती है फिल्म 'द ममी', जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ये फिल्म हॉरर शौकीनों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

द सुपर मारियो गैलेक्सी

द सुपर मारियो गैलेक्सी7 / 7

आखिरी फिल्म है 'द सुपर मारियो गैलेक्सी', जो साल 2026 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म है. ये फिल्म बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आ रही है. 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' ने पहले दिन 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है और एनिमेटेड फिल्मों के लिहाज से ये एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन