Karuppu OTT Release Date: थिएटर्स के बाद अब OTT पर तहलका मचाएगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
Karuppu OTT Release Update: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की हालिया रिलीज के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर यह फिल्म सूर्या की करियर की सबसे तगड़ी रिलीज बन चुकी है.

Karuppu OTT Release Update: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की हालिया रिलीज के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर यह फिल्म सूर्या की करियर की सबसे तगड़ी रिलीज बन चुकी है.
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म
2 / 7सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. अब सिनेमाघरों के बाद यह ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है.
कहां रिलीज होगी ये फिल्म?
3 / 7सूर्या की Karuppu अब आप अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) देख सकेंगे. इसके डिजिटल राइट्म प्राइम वीडियो ने अपने नाम किए हैं.
कब देख सकेंगे यह फिल्म?
4 / 7सूर्या की इस सुपरहिट फिल्म को आप 12 जून 2026 से Prime Video देख पाएंगे. बता दें कि आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों (15 मई 2026 को रिलीज) में दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब यह ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.
किन भाषाओं में होगी उपलब्ध?
5 / 7यह फिल्म अपनी मूल भाषा तमिल के साथ साथ तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब संस्करणों के साथ उपलब्ध होगी. इससे पूरे भारत के लोग इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं.
20 साल बाद सूर्या और तृषा की जोड़ी
6 / 7इस फिल्म के जरिए आप पूरे 20 साल बाद सूर्या और तृषा को जोड़ी को देख पाएंगे. लोग इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए काफी उत्सुक हैं.
क्या है फिल्म की कहानी
7 / 7इस फिल्म में 'अदालत और दिव्य शक्तियों' के बारे में दिखाया गया है. फिल्म में सूर्या का 'भगवान रूप' अवतार और उनका दमदार अभिनय इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है.



















