Dhurandhar 2 के 10 सुपरहिट डायलॉग्स, जिन्हें सुन ऑडियंस ने थिएटर्स में बजाई तालियां-सीटियां!

Dhurandhar 2 Top 10 Dialogues: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं ऑडियंस इस फिल्म की दीवानी हो गई है. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ के एक्टर्स ने भी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे. वहीं अब फिल्म के टॉप 10 डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इन डायलॉग्स ने ऑडियंस को तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया.

dhurandhar 2 top 10 dialogues
1 / 11

विज्ञापन

जसकीरत सिंह रंगी का डायलॉग

जसकीरत सिंह रंगी का डायलॉग2 / 11

'मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है.' इस डायलॉग को रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी बनकर बोला, जिसे सुनकर थिएटर्स में खूब तालियां बजी.

विज्ञापन

आर माधवन का दमदार डायलॉग

आर माधवन का दमदार डायलॉग3 / 11

'बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता.' 'धुरंधर 2' में आर माधवन की आवाज में ये डायलॉग काफी दमदार लगा. वहीं इसके पीछे के इमोशन्स को भी आर माधवन ने बखूबी समझाया.

हमजा अली मजारी का फेमस डायलॉग

हमजा अली मजारी का फेमस डायलॉग4 / 11

'इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज्यादा.' हमजा अली मजारी ने इस डायलॉग को बोला और ऑडियंस के दिलों में ये डायलॉग छप गया. इस डायलॉग के बाद भी थिएटर्स में तालियों की आवाज गूंजी.

विज्ञापन

अजय सान्याल ने लूटी महफिल

अजय सान्याल ने लूटी महफिल5 / 11

'हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज है लड़ना.' आर माधवन ने अजय सान्याल बनकर इस डायलॉग में जान फूंक दी. इस दौरान आर माधवन के साथ रणवीर सिंह भी स्क्रीन पर दिखाई दिए.

राकेश बेदी का भी सुपरहिट डायलॉग

राकेश बेदी का भी सुपरहिट डायलॉग6 / 11

'जिंदा रखके तड़पाने में जो मजा है वो मौत में कहां!' ये डायलॉग राकेश बेदी ने अपनी दमदार आवाज में बोला. ये भी सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है.

विज्ञापन

रणवीर सिंह का डायलॉग

रणवीर सिंह का डायलॉग7 / 11

'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.' ट्रेलर में दिखाए गए इस धमाकेदार डायलॉग को थिएटर में रणवीर सिंह की आवाज में सुनकर काफी अच्छा लगा.

रणवीर सिंह का इमोशनल डायलॉग

रणवीर सिंह का इमोशनल डायलॉग8 / 11

'इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा.' फिल्म का ये डायलॉग भी दिल में घर कर देता है. इस डायलॉग को रणवीर सिंह ने बोला है और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आया.

विज्ञापन

संजय दत्त का डायलॉग

संजय दत्त का डायलॉग9 / 11

'रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां मर्द है.' इस डायलॉग को ऑडियंस ने ट्रेलर में भी सुना था. वहीं संजय दत्त की आवाज में थिएटर में इस गाने को सुनने का अलग ही मजा है.

अर्जुन रामपाल ने भी जमाया रंग

अर्जुन रामपाल ने भी जमाया रंग10 / 11

'हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने खुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा.' इस डायलॉग को अर्जुन रामपाल ने अपनी दमदार आवाज में स्क्रीन पर बोला.

विज्ञापन

देशभक्ति से भरा थिएटर

देशभक्ति से भरा थिएटर11 / 11

'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा.' इस डायलॉग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में इस डायलॉग के जरिए देशभक्ति दिखाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन