Dhurandhar 2 अब निकली 1000 करोड़ी बनने की राह पर, 6वें दिन भी तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को आज 7वां दिन है, लेकिन फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ा है और कमाल की कमाई की है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ा है?

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 2 2 / 7

Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी पहले मंगलवार को 67.67 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये हो गया है. ये फिल्म की भारतीय कमाई है.

विज्ञापन

रिकॉर्ड ब्रेक

रिकॉर्ड ब्रेक 3 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ऐसे में जाहिर है कि इसने 6वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ना ही था और हुआ भी यही है. जी हां, पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड पहले 'बाहुबली 2' के नाम था, जिसने 59 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, लेकिन अब ये 'धुरंधर 2' ने अपने नाम कर लिया है.

'बाहुबली 2' को पछाड़ा

'बाहुबली 2' को पछाड़ा4 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' ने 6वें दिन यानी पहले मंगलवार को 67.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि 'बाहुबली 2' का पहले मंगलवार का कलेक्शन सिर्फ 59 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

1000 करोड़ी बनने की राह

1000 करोड़ी बनने की राह5 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है और अब ये फिल्म 1000 करोड़ी बनने की राह पर निकल गई है. फिल्म का टोटल इंडियन कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये हो चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक ये आराम से 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी.

डे वाइज कलेक्शन

डे वाइज कलेक्शन 6 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू मिलाकर), दूसरे दिन 83 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 117 करोड़ रुपये, चौथे दिन 121 करोड़ रुपये और 5वें दिन 77.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

वहीं, अगर 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कमाल के स्टार्स नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन