
1 / 5
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 'धुरंधर द रिवेंज' को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है.
धुरंधर 2 फिल्म

2 / 5
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसने देश ही नहीं दुनिया भर में जमकर कमाई कर रही है. मूवी को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. लेकिन मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है.
धुरंधर 2 कब हुई रिलीज

3 / 5
'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर मधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन और राकेश बेदी अहम किरदार नजर आए थे. बता दें कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने राकेश बेदी के किरदार की जमकर तारीफ की है.
धुरंधर 2 ने कितने का किया कलेक्शन

4 / 5
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इस मूवी का पेड़ प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 43 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इतना ही नहीं मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमा डाले थे.
धुरंधर 2

5 / 5
'धुरंधर 2' ने आज यानी 19 अप्रैल 2026 को 4.24 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. फिल्म ने अब तक 1114.71 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि, मूवी ने दुनियाभर में 1749.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.