Nimrat Kaur Birthday Special: PCO से मां को फोन कर बहाती थी आंसू, आज करोड़ों की मालकिन बनी ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई है निम्रत की एक्टिंग को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब वो PCO जाकर मां को फोन कर रोया करती थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

nirmit kaur
1 / 6

बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रही है. निम्रत कौर का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था. निम्रत आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है. उन्होंने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है. लेकिन एक समय ऐसा था, जब वह ऐड और म्यूजिक वीडियो में काम किया करती थी.  

विज्ञापन

निम्रत कौन की पहली फिल्म कौन सी थी?

निम्रत कौन की पहली फिल्म कौन सी थी?2 / 6

निम्रत कौन ने साल 2012 में फिल्म Peddlers से बॉलीवुड में कदम रखा था. इंडस्ट्री में उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी. दरअसल, पिंकविला से बात करते हुए निम्रत ने बताया था कि कई बार ब्रेकडाउन हुआ है.

विज्ञापन

निम्रत कौर मां को कॉल कर रोती थी

निम्रत कौर मां को कॉल कर रोती थी3 / 6

पिंकविला से बात करते हुए निम्रत ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने दिल्ली में जॉब भी किया है. इतना ही नहीं उन्होंने जॉब के पैसे जोड़कर मुंबई में स्ट्रगल के दिन काटे हैं. निम्रत ने यह भी बताया कि मोबाइल फोन कॉल काफी महंगे हुआ करते थे, तो मैं PCO जाकर मां से बात कर घंटो रोती थी.

निम्रत कौर की कौन-कौन सी सीरीज है

निम्रत कौर की कौन-कौन सी सीरीज है4 / 6

लेकिन कहते हैं न की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. आज निम्रत इसका सबूत है, बता दें कि निम्रत आज बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है. उन्होंने 'द फैमिली मैन 3' जैसी सीरीज में काम किया है.

विज्ञापन

निम्रत कौर के पास कितनी संपत्ति है?

निम्रत कौर के पास कितनी संपत्ति है?5 / 6

रिपोर्ट्स के अनुसार निम्रत के पास 9 करोड़ रुपये की संपत्ति है. आपको बता दें कि निम्रत के पास नोएडा में अपना घर है. दरअसल, निम्रत मुंबई के बांद्रा में घर लेने का प्लान कर रही थी. लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उन्होंने घर लेने का इरादा रोक दिया था.

निम्रत कौर की पर्सनल जिंदगी

निम्रत कौर की पर्सनल जिंदगी6 / 6

निम्रत के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनका नाम बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा था, दोनों की अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन अभिषेक और निम्रत ने इस रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन