'अक्षय कुमार से लेकर राजपाल यादव तक...', Bhooth Bangla की कास्ट पर हुआ कितना खर्चा, किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?
Bhooth Bangla Starcast Fees: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज से पहले जान लेते हैं कि इसकी स्टारकास्ट पर कितना खर्चा हुआ है? आइए जानते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट की फीस क्या है?

अक्षय कुमार
2 / 7फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म के लिए अक्षय ने 18 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज की है. इसके अलावा अक्षय इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए उन्हें फिल्म के मुनाफे से 70% का हिस्सा मिलेगा. वहीं, फिल्म की दूसरी प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं और बाकी 30% मुनाफे के हिस्सा उनका है. फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस अक्षय कुमार की है.
तब्बू
3 / 7इसके अलावा फिल्म में तब्बू भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए तब्बू ने 2 करोड़ रुपये की फीस ली है.
वामिका गब्बी
4 / 7फिल्म 'भूत बंगला' में वामिका गब्बी भी बेहद अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के लिए वामिका गब्बी की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
राजपाल यादव
5 / 7इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 75-80 लाख रुपये चार्ज किए हैं.
भूत बंगला
6 / 7बता दें कि फिल्म के बाकी स्टार्स की फीस को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है. इन सभी स्टार्स की फीस भी रिपोर्ट्स के आधार पर है और इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है.
भूत बंगला का बजट
7 / 7अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.



















