Bhojpuri Actors Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री के इन 5 एक्टर्स के पास है बेशुमार दौलत, रवि किशन या पवन सिंह... कौन है ज्यादा अमीर?

Bhojpuri Actors Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो कई सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. ये सितारे इंडस्ट्री में 90 के दशक से आज तक राज कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर ये सितारे ट्रेंड करते रहते हैं. वहीं इन सितारों के पास दौलत भी बेशुमार है. चलिए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में कौन सितारे कितना अमीर है?

bhojpuri stars
1 / 6

विज्ञापन

पवन सिंह

पवन सिंह2 / 6

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज पूरे दुनिया में मशहूर हैं. एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग करने वाले पवन सिंह 16 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. इस सितारे ने ऑडियंस के दिलों में अपनी एक्टिंग और अपने गाने से पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर भी ये स्टार काफी फेमस है.

विज्ञापन

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी3 / 6

भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी भी इंडस्ट्री के महंगे सितारों में से एक हैं. वहीं आज ये स्टार अपने एक प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस लेते हैं. मनोज तिवारी की नेटवर्थ 30 करोड़ है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये एक्टर ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं.

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव4 / 6

दिनेश लाल यादव की भी नेटवर्थ करोड़ों में है. भोजपुरी के अलावा एक्टर हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वहीं दिनेश लाल यादव इंडस्ट्री में भी काम करने के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं. इस सितारे की नेटवर्थ 10 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

रवि किशन

रवि किशन5 / 6

हिंदी से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले रवि किशन की नेटवर्थ सभी भोजपुरी सितारों से कहीं ज्यादा है. एक्टर की नेटवर्थ 36 करोड़ रुपये है. वहीं एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. हाल ही में एक्टर की वेब सीरीज 'मामला लीगल है 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव6 / 6

खेसारी लाल यादव भी भोजपुरी के काफी महंगे सितारे हैं. एक्टिंग के साथ-साथ खेसारी लाल यादव सिंगिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं. एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो वो 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं एक्टर एक फिल्म के लिए मोटी रकम लेते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन