April Theatre Releases: अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, हॉरर से एक्शन तक का मिलेगा डोज

April Theatre Releases 2026: सिनेमा लवर्स के लिए अप्रैल का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है. 2026 के अगले महीने एक नहीं बल्कि 6 नई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप थिएटर में जाकर आराम से देख सकते हैं. इनमें अक्षय कुमार की फिल्म से लेकर राम चरण की फिल्म तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

April Theatre releases 2026
1 / 7

विज्ञापन

भूत बंगला

भूत बंगला2 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है. पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

डकैत

डकैत3 / 7

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' भी अप्रैल के महीने में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. मृणाल ठाकुर की ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म में आपको प्यार और बदले की कहानी देखने को मिलेगी.

लव इंश्योरेंस कंपनी

लव इंश्योरेंस कंपनी4 / 7

साउथ स्टार प्रदीप रंगनाथन की LIK मूवी भी अप्रैल में ही थिएटर्स में धमाका करने के लिए तैयार है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. विग्नेश शिवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको रोमांस और कॉमेडी का डबल डोज मिलेगा.

विज्ञापन

गिन्नी वेड्स सनी 2

गिन्नी वेड्स सनी 25 / 7

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में आपको प्यार, कॉमेडी और रिश्तों की मजेदार कहानी देखने को मिलेगी. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पेड्डी

पेड्डी6 / 7

राम चरण की 'पेड्डी' अप्रैल में रिलीज हो रही फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें राम चरण पलहवान के लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

द वॉर्डरोब

द वॉर्डरोब7 / 7

दिव्या अग्रवाल और रजनीश दुग्गल की हॉरर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म भी अप्रैल में ही दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. वहीं सौरभ चौबे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन