90s की वो स्टार, जिसने करिश्मा-रवीना को दी टक्कर, आज गुमनाम है ये हसीना
Anu Aggarwal: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब वो बेहद पॉपुलर हुआ करते थे. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में....

अनु अग्रवाल
2 / 7दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी अभिनेत्री अनु अग्रवाल हैं. हाल ही में अनु ने खुद से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.
फिल्मों में आने का नहीं था इरादा
3 / 7अनु अग्रवाल का कहना है कि उनका फिल्मों में आने का कोई शौक नहीं था, लेकिन फिर भी वो सिनेमा में आ गईं. अनु का कहना है कि फिल्मों में आने का मौका उनके पास खुद आया था.
अनु का पोस्ट
4 / 7हाल ही में अनु ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्मों में मेरा आना वैसा नहीं हुआ जैसा लगता है. पीछे मुड़कर देखें तो, फिल्में कभी मेरा प्लान नहीं थीं.
आशिकी
5 / 7अनु ने कहा कि मैं पैरिस वापस जा रही थी और मॉडलिंग में लौटने से पहले भारत में अपना काम खत्म कर रही थी, लेकिन तभी मुझे 'आशिकी' का ऑफर मिला.
क्या बोलीं अनु
6 / 7अनु ने आगे कहा कि मैंने एक छोटे से शेड्यूल के लिए हां कह दी और तीन महीने और मैं वापस आ जाती, लेकिन एक फिल्म ने रातोंरात सब कुछ बदल दिया और वे खुद मेरे पास आए.
अनु अग्रवाल
7 / 7हालांकि, आज के समय में अनु लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं और फिल्मों से भी वो दूर जा चुकी हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अनु, करिश्मा-रवीना जैसी हसीनाओं को टक्कर दिया करती थीं.



















