OTT पर देखें अजय देवगन की 7 सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको अजय देवगन की 7 सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

ajay devgn birthday special
1 / 8

विज्ञापन

तानाजी: द अनसंग वॉरियर

तानाजी: द अनसंग वॉरियर2 / 8

अजय देवगन की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. वहीं फिल्म में सैफ अली खान और काजोल भी लीड रोल में नजर आए. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

दे दे प्यार दे

दे दे प्यार दे3 / 8

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' भी सुपरहिट फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म ने 143.9 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में नजर आईं. वहीं ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

दृश्यम

दृश्यम4 / 8

'दृश्यम' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ हुई. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

भोला

भोला5 / 8

साल 2023 में रिलीज हुई 'भोला' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ अमाला पॉल भी लीड रोल में दिखाई दीं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गोलमाल

गोलमाल6 / 8

साल 2006 में आई 'गोलमाल' भी अजय देवगन की हिट लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने 46.70 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट 11 करोड़ का ही था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

सिंघम

सिंघम7 / 8

साल 2011 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140-150 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म का बजट 40-50 करोड़ ही था. फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ काजल अग्रवाल भी लीड रोल में थीं. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

शैतान

शैतान8 / 8

2024 में रिलीज हुई 'शैतान' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन लीड रोल में थे. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन