Aamir Khan की टॉप-5 फिल्में, जिसने किया 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन, नंबर-1 ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. आज हम उनकी 5 फिल्में लेकर आए हैं, जिसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने किया है. दरअसल, सभी फिल्मों ने मिलकर 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

aamir khan movie
1 / 6

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान आज अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं. आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में साल 1984 में फिल्म 'होली' से कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट और हिट फिल्में दी है. आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने कमाई के मामले में रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

विज्ञापन

दंगल

दंगल2 / 6

लिस्ट में पहला नाम आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का शामिल है. इस फिल्म को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया गया था. आमिर खान की यह फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने भारत में 387.38 करोड़ रुपये छापे, तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 2070 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

विज्ञापन

पीके

पीके3 / 6

दूसरे स्थान पर आमिर खान की फिल्म 'पीके' का नाम आता है. आमिर की यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में तैयार किया गया था. फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म ने इंडिया में 340.8 करोड़ रुपये छापे थे.

धूम 3

धूम 34 / 6

तीसरे नंबर पर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' का नाम मौजूद है. इस मूवी में कटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा अहम किरदार में नजर आए थे. इतना ही नहीं फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान डबल रोल में नजर आए थे. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 558 करोड़ रुपये छापे थे.

विज्ञापन

थ्री इडियट्स

थ्री इडियट्स5 / 6

चौथे नंबर पर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'थ्री इडियट्स' का नाम काबिज है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 460 करोड़ रुपये छापे थे, वहीं फिल्म ने भारत में 202 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

गजनी

गजनी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'गजनी' का आता है. यह फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 194.1 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने देश भर में 114 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन