Stranger Things की भी बाप निकली ये 7 Sci-Fi सीरीज, हर सीन में कांप उठेगा दिल
आप भी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़िया वेब सीरीज तलाश कर रहे हैं, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकें. आज हम 7 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे इन दिनों ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो लोगों को खूब पसंद आती है. यह फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आते ही अपना दबदबा बनाने लगती हैं. आप भी इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ बढ़िया तलाश रहे है, तो यह 7 सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाली है.
3 बॉडी प्रॉब्लम
2 / 8लिस्ट में पहला नाम '3 बॉडी प्रॉब्लम' का आता है. इस सीरीज में आपको खतरनाक सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
डार्क
3 / 8दूसरे नंबर पर 'डार्क' सीरीज का नाम मौजूद है. इस सीरीज को आपने देखना शुरू कर दिया तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे. यह एक जर्मन साइंस-फिक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसे साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था.
फ्रिंज
4 / 8तीसरे स्थान पर 'फ्रिंज' वेब सीरीज का नाम आता है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज में आपको कमाल की कहानी देखने को मिलेगी , जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी.
फ्रॉम
5 / 8चौथे नंबर पर 'फ्रॉम' का नाम शुमार है. इस सीरीज में दर्शकों को ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते है, जो लोगों के दिमाग को घुमा कर रख देता है. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
सर्विलांस
6 / 8पांचवें स्थान पर सर्विलांस सीरीज का नाम काबिज है. यह सीरीज आपको साई-फाई दुनिया की वो जानकारी प्रदान कराती है, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
द ओए
7 / 8छठे नंबर पर 'द ओए' का नाम आता है. इस सीरीज में आपको एक ऐसी महिला देखने को मिलती है, जो सालो बाद लौट आती है. इस सीरीज की कहानी आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देती है. नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं.
द अंब्रेला अकैडमी
8 / 8लिस्ट में आखिरी नाम 'द अंब्रेला अकैडमी' का मौजूद है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं आईएमडीबी ने भी इस सीरीज को शानदार रेटिंग से नवाजा है.



















