SBI, HDFC, ICICI, PNB या Axis बैंक, कौन दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज? पैसा निवेश करने से पहले जानें
Fixed Deposit Rates Comparison 2026: बैंकों में एफडी कराने का सही मौका है। लेकिन निवेश करने से पहले ये जान लेना समझारी होगी कि HDFC, SBI, PNB और ICICI बैंक में से कौन सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

Highest Bank FD Rates: अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने और उस पर पक्का रिटर्न पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की सोच रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने के बाद भी देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों में ब्याज दरों की होड़ मची हुई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक और PNB जैसे दिग्गज बैंक इस समय सीनियर सिटीजंस को 7.75% तक का बंपर ब्याज दे रहे हैं। आइए, जानते हैं कि किस बैंक में पैसे लगाने पर आपको सबसे ज्यादा मुनाफा होगा।
आम जनता और सीनियर सिटीजंस दोनों के लिए सबसे ज्यादा ब्याज
2 / 6इस समय बड़े बैंकों की तुलना में HDFC बैंक एफडी पर सबसे शानदार रिटर्न दे रहा है। आम नागरिकों (General Citizens) के लिए सबसे ऊंची दर 7.20% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.75% है। यह सबसे ज्यादा ब्याज पाने के लिए आपको 4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीने की अवधि वाली एफडी चुननी होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक: कम समय की FD पर दे रहा है तगड़ा रिटर्न
3 / 6अगर आप बहुत लंबे समय के लिए पैसा ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो कोटक महिंद्रा बैंक एक बेहतरीन विकल्प है। आम नागरिकों को 6.80% और सीनियर सिटीजंस को 7.30% तक का सालाना ब्याज मिल रहा है। यह स्पेशल रेट आपको 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की एफडी पर मिलेगा।
ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB): दोनों के बीच है कांटे की टक्कर
4 / 6देश के दो बड़े बैंकों, प्राइवेट सेक्टर के ICICI और सरकारी क्षेत्र के PNB में ब्याज दरें बिल्कुल बराबर चल रही हैं। दोनों ही बैंक आम जनता को अधिकतम 6.60% (PNB) / 6.50% (ICICI) और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। PNB यह दर 444 दिनों की स्पेशल एफडी पर दे रहा है, जबकि ICICI बैंक में यह लाभ आपको 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की एफडी पर मिलेगा।
SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB): सरकारी बैंकों में कितना है फायदा?
5 / 6देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB): आम जनता को 444 दिनों की एफडी पर 6.45% और सीनियर सिटीजंस को 6.95% का ब्याज दे रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): एसबीआई अपनी स्पेशल 'अमृत वृष्टि' योजना के तहत आम नागरिकों को अधिकतम 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज दे रहा है।
एक्सिस बैंक (Axis Bank): टैक्स बचाने के साथ कमाई का भी मौका
6 / 6एक्सिस बैंक भी अपने ग्राहकों को लंबी अवधि और टैक्स सेविंग के लिए अच्छे विकल्प दे रहा है: अधिकतम ब्याज दर: आम नागरिकों के लिए उच्चतम दर 6.45% है, जो 15 महीने से लेकर 10 साल तक की एफडी पर लागू है। वरिष्ठ नागरिकों को यहाँ अधिकतम 7.20% का ब्याज मिलेगा। टैक्स सेविंग एफडी: बैंक की 5 साल वाली टैक्स-सेविंग एफडी पर भी आम जनता को 6.45% और बुजुर्गों को 7.20% ब्याज दिया जा रहा है।



















