8वें वेतन आयोग में निकली नौकरियां, 1.8 लाख रुपए तक सैलरी

8th Pay Commission recruitment 2026: 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट के पद पर कांट्रेक्ट बेस पर नौकरियां निकली हैं. इसमें सैलरी 1.8 लाख रुपए तक है. 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जहां से आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

8th Pay Commission jobs, 8th Pay Commission consultant posts, consultant posts, 8th Pay Commission recruitment, 8th Pay Commission latest update
1 / 5

केंद्र सरकार ने आगामी 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट के पद पर आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं. ये पद वित्त, मानव संसाधन, कानून और संबंधित क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए हैं और इन्हें कांट्रेक्ट बेस पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा. अधिकतम 20 कंसल्टेंट की नियुक्ति होनी है. जानें प्रक्रिया

विज्ञापन

10 सीनियर कंसलटेंट रखे जाएंगे

10 सीनियर कंसलटेंट रखे जाएंगे2 / 5

8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार सरकार तीन श्रेणियों में अधिकतम 20 कंसल्टेंट की नियुक्ति करेगी. 10 सीनियर कंसलटेंट के पदों के लिए 10+ वर्ष का अनुभव होना चाहिए. इसके लिए आवेदक की आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है. आवेदकों का वित्त, मानव संसाधन, औद्योगिक संबंध या संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री या एमबीए होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

5 कंसलटेंट और 10 यूथ प्रोफेशनल्स

5 कंसलटेंट और 10 यूथ प्रोफेशनल्स3 / 5

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के लिए 5 कंसलटेंट की भर्ती होनी है, जिसमें कंसलटेंट के पदों के लिए आवेदक को 6+ वर्ष का अनुभव होना चाहिए और उसकी आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक न हो. 10 यूथ प्रोफेशनल्स के लिए 4+ वर्ष का अनुभव और आयु सीमा 32 वर्ष से अधिक न हो. एक्सेल या स्प्रेडशीट में अनुभव होना चाहिए. रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करने की क्षमता हो.

किस पद पर मिलेगा कितना वेतन?

किस पद पर मिलेगा कितना वेतन?4 / 5

आठवें वेतन आयोग के सीनियर कंसलटेंट के लिए फुल टाइम सैलरी एक लाख 80 हजार रुपए होगी. 12 दिन के लिए 90 हजार रुपए होगी और 6 दिन के लिए 45 हजार रुपए मिलेंगे. कंसलटेंट के लिए फुल टाइम सैलरी एक लाख 20 हजार रुपए होगी. 12 दिन के लिए 60 हजार रुपए होगी और 6 दिन के लिए 30 हजार रुपए मिलेंगे. यूथ प्रोफेशनल्स फुल टाइम सैलरी 90 हजार रुपए, 12 दिन के लिए 45 हजार रुपए और 6 दिन के लिए 22,500 रुपए मिलेंगे.

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें

आवेदन कैसे करें5 / 5

उम्मीदवार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या सीधे आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं . अपनी व्यक्तिगत, व्यावसायिक और रोजगार संबंधी जानकारी भरें. घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें. कैप्चा सत्यापन पूरा करें. फॉर्म जमा करें. ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन