Gas Cylinder Booking New Rule: ग्रामीण भारत के लिए खुशखबरी! अब 45 नहीं, 25 दिन में बुक कर सकेंगे गैस सिलेंडर

New LPG Booking Rules 2026: केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन का समय घटाकर 25 दिन कर दिया है. अब शहरों की तरह गांवों में भी 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर.

lpg new booking rule change
1 / 6
ग्रामीण इलाकों के ल‍िए गैस बुक‍िंग के न‍ियम बदले. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आप गांव में रहते हैं और घर के रसोई गैस (LPG Cylinder) रीफिल होने का हफ्तों इंतजार करते-करते परेशान हो जाते थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है. सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग विंडो में बड़ा बदलाव किया है.

विज्ञापन

अब नहीं करना होगा 45 दिनों का लंबा इंतजार

अब नहीं करना होगा 45 दिनों का लंबा इंतजार2 / 6

अब गांव के एलपीजी ग्राहकों को नया सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बुकिंग का यह समय घटाकर 25 दिन कर दिया है. यानी अब शहरों की तरह गांव के लोग भी हर 25 दिन में अपना दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी और तेल कंपनियों (OMCs) को इसे तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

आखिर क्यों था गांव और शहर के नियमों में इतना अंतर?

आखिर क्यों था गांव और शहर के नियमों में इतना अंतर?3 / 6

आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का नियम क्यों लागू किया गया था? दरअसल, फरवरी महीने में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हॉर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) से होने वाली गैस और तेल की आवाजाही प्रभावित हुई थी. क्‍योंक‍ि भारत अपनी जरूरत का काफी एलपीजी आयात (Import) करता है, इसल‍िए इस संकट के दौरान देश में गैस की कमी न हो, इसलिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) का सहारा लिया.

45 दिन का नियम:

45 दिन का नियम:4 / 6

सप्लाई सीमित होने के कारण शहरों के लिए बुकिंग का समय 25 दिन और गांवों के लिए 45 दिन तय कर दिया गया था ताकि सिलेंडरों का संतुलन बना रहे.

विज्ञापन

अब क्यों बदला गया नियम?

अब क्यों बदला गया नियम?5 / 6

मंत्री सुरेश गोपी के अनुसार, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की सप्लाई की स्थिति में काफी सुधार आ चुका है और पेंडिंग बुकिंग्स का बैकलाग भी खत्म हो गया है. इसी को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच का यह अंतर पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब देश के किसी भी कोने में रहने वाला घरेलू एलपीजी ग्राहक हर 25 दिन में सिलेंडर रीफिल बुक करा सकता है.

कमर्शियल एलपीजी पर भी पहले हट चुकी हैं पाबंदियां

कमर्शियल एलपीजी पर भी पहले हट चुकी हैं पाबंदियां6 / 6

आपको बता दें कि इससे पहले जून के महीने में ही सरकार ने कमर्शियल (होटल, रेस्तरां और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले) एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई गई पाबंदियों को हटा दिया था. अब घरेलू मोर्चे पर भी आम लोगों को यह बड़ा तोहफा दे दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन