---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Rose Day Special: लाल, पिंक, सफेद… क्या आप जानते हैं अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब?

Meanings Of Rose: रोज डे पर लाल गुलाब देने का रिवाज है, क्योंकि इसे प्यार का प्रतीक माना जाता है. मगर क्या आपको पता है कि पिंक या सफेद गुलाब का मतलब क्या है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको गुलाब के अलग-अलग रंगों का मतलब बताएंगे.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 6, 2026 15:46
Rose colours meaning
यहां पर हम आपको लाल, सफेद और पिंक रंग के गुलाब के बारे में मतलब के बारे में विस्तार से बताएंगे. Image Credit- News24

Meanings Of Roses: फरवरी मोहब्बतों का महीना है, जिसमें इंसान खुलकर अपने प्यार का इजहार करता है. यह सिलसिला रोज डे से शुरू होकर वेलेंटाइन डे तक चलता है. हर साल रोज डे 7 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है और कपल्स एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं. लाल रंग का फूल वैसे ही प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ लाल फूल ही अपने पार्टनर को दें. आप सफेद या फिर पिंक कलर का गुलाब भी दे सकते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग हैं जिन्हें इन फूलों के रंग का मतलब पता होगा. अगर आपको नहीं पता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको लाल, सफेद और पिंक रंग के गुलाब के बारे में मतलब के बारे में विस्तार से बताएंगे. 

इसे भी पढ़ें- बचे हुए सूखे ब्रेड से हलवा बनाने का तरीका हुआ वायरल, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तैयार करने का आसान तरीका

---विज्ञापन---

अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब | What is The Meaning Of Gulab Colour 

लाल गुलाब- यह गुलाब सच्चे प्यार और गहरे प्यार का प्रतीक है, जो रोमांस को दिखाने का काम करता है. अगर आप अपने पार्टनर से दिल की बात कहना चाहते हैं तो लाल गुलाब खरीदना एकदम परफेक्ट हो सकता है.  
गुलाबी गुलाब- यह रंग अपनेपन का है, जिसे केयर और तारीफ करने के लिए दिया जाता है. यह दोस्ती से प्यार की शुरुआत या किसी को खास महसूस कराने के लिए दिया जाता है. अगर आपका प्यार पहली स्टेज पर है तो इसे दिया जा सकता है.
सफेद गुलाब- सफेद रंग शांति और सुकून के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका रिश्ता सादगी या सच्चाई को रेखांकित करता है तो सफेद रंग का गुलाब देना बेस्ट रहेगा. यह सच्चे इरादे से पार्टनर को दिया जाता है.
पीला गुलाब- यह रंग दोस्ती का होता है जब पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर को खुशी और पॉजिटिव एनर्जी का संकेत देता है. यह उन लोगों के लिए होता है, जिन्हें आप दोस्त के तौर पर खास मानते हैं या जिनके साथ आप खुशियां बांटना चाहते हैं.
बैंगनी गुलाब- यह गुलाब पहली नजर के प्यार का प्रतीक है. इस गुलाब के पार्टनर शाही और यूनिक फील करते हैं. अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो बैंगनी गुलाब दिया जा सकता है.
नारंगी गुलाब- नारंगी गुलाब जोश, उत्साह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक होता है. यह बताता है कि आप सामने वाले की एनर्जी और पर्सनैलिटी को भी इफेक्ट करते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Rose Day पर पहनें अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ये स्टाइलिश आउटफिट, पार्टनर तारीफ करते नहीं थकेगा

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2026 03:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.