अचानक खाना सांस की नली में फंस जाए तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जान बचाने का तरीका!

Food Stuck In Throat What To Do: खाना खाते वक्त कई बार लोगों की सांस की नली में खाना अटक जाता है, जिसे Choking कहा जाता है. ऐसे में यह जानना हर किसी के लिए जरूरी है कि अगर वह ऐसी स्थिति में फंस जाएं, तो कैसे अपनी जान बचा सकते हैं? आइए जानते हैं ऐसी खतरनाक स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Choking First Aid Steps

गले में खाना अटक जाएं,तो क्या करें? (Image: AI)

Gale Me Khana Fas Jaye Kya Kare: कई बार हम जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या खाते समय बात करते हैं, और अचानक खाना गले में फंस जाता है. उस समय घबराहट, सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी बढ़ जाती है. यह स्थिति छोटी लग सकती है, लेकिन कई बार यह जानलेवा भी बन सकती है. खासकर जब खाना सांस की नली में फंस जाए, तो शरीर को तुरंत ऑक्सीजन मिलना कम हो सकता है, जिससे मौत तक हो सकती है. इसलिए ऐसी स्थिति में सही जानकारी और तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी होता है, ताकि बड़ी समस्या से बचा जा सके. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि अगर आप घर में अकेले हों और आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए, तो आप कैसे अपनी जान बचा सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

ये गलतियां बढ़ा सकती हैं खतरा

इस समस्या से राहत पाने के लिए सोशल मीडिया पर हैंडल इंस्टाग्राम पर ऑर्थो और स्पोर्ट्स सर्जन ओबैदुर रहमान ने उन बातों पर जोर दिया, जो हमें करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ताकि स्थिति को काबू में किया जा सके. उन्होंने बताया कि जब गले में खाना फंस जाए, तो सबसे पहले शांत रहना जरूरी है. ऐसे समय में पानी पीना सही नहीं होता, क्योंकि इससे फंसा हुआ टुकड़ा और नीचे जा सकता है, जिसे निकलने के चांस और भी कम हो जाते हैं. कई लोग उंगली डालकर निकालने की कोशिश करते हैं, जो और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. इसके अलावा सीधे लेटना या घबराकर दौड़ना भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे सांस रुकने का खतरा बढ़ जाता है. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसी स्थिति में क्या करें?

विज्ञापन

तुरंत राहत पाने के आसान तरीके Choking Ka Turant Ilaj

  • जोर से खांसने की कोशिश करें, इससे अटका हुआ टुकड़ा बाहर आ सकता है.
  • मुट्ठी बनाकर नाभि के ऊपर रखें और अंदर की ओर दबाव दें.
  • किसी कुर्सी या टेबल के किनारे पेट लगाकर आगे की ओर झटका दें.
  • हालत गंभीर लगे तो तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें. कॉल स्पीकर पर रखें ताकि मदद जल्दी पहुंच सके. इसके अलावा अगर आप घर में अकेले हैं, तो दरवाजा अनलॉक कर दें ताकि मेडिकल टीम आसानी से अंदर आ सके.

कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है?

विज्ञापन

अगर खाना बार-बार गले में अटकता है या निगलने में दिक्कत होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है, ताकि सही कारण पता चल सके. साथ ही खाना हमेशा आराम से, धीरे-धीरे और बिना बात किए या फोन चलाए खाना चाहिए. सही आदतें अपनाकर आप इस तरह की खतरनाक स्थिति से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ