Lauki Ki Sabji: पूरा परिवार खुद मांगकर खाएगा लौकी की सब्जी, बस इस तरह करें तैयार

Lauki Ki Sabzi: अगर आप भी लौकी को पसंद नहीं करते, तो एक बार इस तरह से लौकी का भरता बनाकर जरूर देखें. यह रेसिपी ना सिर्फ हेल्दी है बल्कि रोजमर्रा के खाने में एक नया ट्विस्ट भी देती है. 

Lauki Ki Sabzi

लौकी का भरता की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Lauki Ki Sabji: लौकी का नाम सुनते ही मूड खराब हो जाता है. ज्यादातर लोग लौकी की सब्जी खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि यह ना सिर्फ दिखने में बोरिंग लगती है बल्कि स्वाद में भी बेकार होती है. हालांकि, लौकी का स्वाद बनाने के तरीके पर निर्भर करता है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यही साधारण सब्जी बेहद स्वादिष्ट बन सकती है. खासकर लौकी का भरता एक ऐसा तरीका है, जिसे एक बार खाने के बाद बच्चे से लेकर बड़े तक बार-बार मांगेंगे. यह हल्की, हेल्दी और बनाने में भी आसान होती है. आइए घर पर स्वादिष्ट लौकी का भरता बनाने का आसान तरीका जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- सिगरेट और गांजा पीने से दिमाग हो रहा छोटा? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला सच

विज्ञापन

लौकी का भरता की रेसिपी 

सामग्री 

  • लौकी- 1 
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 2
  • लहसुन की कलियां- 4
  • अदरक- 1 इंच 
  • हरी मिर्च- 2
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 2 चम्मच 
  • हरा धनिया 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. लौकी के छिलके उतारकर बड़े टुकड़ों में काट लें. अब इसे या तो गैस पर हल्का भून लें या कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाल लें. 
  • इससे लौकी नरम हो जाएगी और स्वाद भी बढ़ेगा. उबली या भुनी हुई लौकी को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छे से मैश कर लें. ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी न रहे. 
  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. 
  • इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं जब तक वह गल ना जाए. फिर हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को भून लें. 
  • अब इसमें मैश की हुई लौकी डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. 
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें. इसे रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- किचन में कभी नजर नहीं आएंगे कॉकरोच! खत्म करने के लिए काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ