5 घंटे तक तालाब के अंदर छिपा रहा चोर, पानी में सांस लेने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़; चौंक गई पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है. पुलिस से बचने के लिए एक चोर करीब 5 घंटे तक तालाब के अंदर छिपा रहा और सांस लेने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि पुलिस भी हैरान रह गई.

IMAGE.jpg (20)
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोर और पुलिस के बीच एक ऐसा ड्रामा देखने को मिला जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. रीवा-इतवारी ट्रेन में एक महिला का पर्स चुराने में नाकाम होने के बाद जब पुलिस ने पीछा किया तो चोर ने पास के एक तालाब में छलांग लगा दी. खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए वह शातिर अपराधी करीब 5 घंटे तक पानी के भीतर ही छिपा रहा. उसने सांस लेने के लिए कमल के डंठल का सहारा लिया और उसे पाइप की तरह इस्तेमाल किया. पुलिस और गोताखोरों की टीम ने जब तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया तब जाकर इस अनोखे जुगाड़ का खुलासा हुआ और उसे बाहर निकालकर दबोचा गया.

पहचान छिपाने की नाकाम कोशिश

पकड़े जाने के बाद इस शातिर चोर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना नाम और पता पूरी तरह गलत बताया. आरपीएफ की टीम जब उसे जबलपुर लेकर आई और पूछताछ शुरू की तो उसके झूठ की परतें खुलने लगीं. जांच में पता चला कि वह पहले अपने भाई के साथ मिलकर बड़ी चोरियां करता था और उसका भाई फिलहाल विशाखापट्टनम की जेल में बंद है. सीसीटीवी कैमरों के बढ़ते जाल की वजह से उसने अब रिजर्वेशन करवाकर यात्रा करना बंद कर दिया था ताकि पकड़ा न जाए. पुलिस की सतर्कता ने उसके बच निकलने के हर रास्ते को बंद कर दिया और उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई.

Advertisment

दर्ज हैं 21 से ज्यादा मुकदमे

आरोपी की पहचान बिजनौर के रहने वाले हरविंदर सिंह के रूप में हुई है जो एक आदतन और पेशेवर अपराधी है. उस पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों के अलग-अलग थानों में 21 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. यह पहली बार नहीं है जब उसने इस तरह की हिमाकत की हो बल्कि वह पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है. हरविंदर की सबसे बड़ी चोरी साल 2017 में सामने आई थी जब उसने विशाखापट्टनम में एक ट्रेन से 70 लाख रुपये से ज्यादा के हीरे उड़ा दिए थे.

हाईटेक सुरक्षा से डरता था चोर

जबलपुर आरपीएफ की इस कार्रवाई ने एक ऐसे अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया है जो हाईटेक सर्विलांस से बचने के नए-नए तरीके खोजता था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि डिजिटल सबूतों और कैमरों के डर से उसने अपनी चोरी के तरीके बदल दिए थे लेकिन पुलिस की सूझबूझ के आगे उसकी एक न चली. तालाब के ठंडे पानी में घंटों बिताने के बाद भी वह कानून के हाथ से बच नहीं पाया और अब उसे फिर से जेल भेज दिया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि ट्रेनों में होने वाली चोरी की कई अन्य वारदातों का भी जल्द ही खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ