हाथ फेरते ही निकल आते हैं बालों के गुच्छे? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर रोकें हेयर फॉल और पाएं घने बाल

Hair Fall Home Remedies: क्या आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं और महंगे प्रॉक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं, ऐसे में हम आपको एक ऐसा आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपने हालों को घने, काले और मजबूत बना सकेंगे.

Hair Fall Solution At Home

कैसे बालों का झड़ना रोकें?

How To Stop Hair Fall Naturally: आजकल बालों का झड़ना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है. कई लोग सुबह उठते ही तकिए पर बालों के गुच्छे देखकर घबरा जाते हैं, खराब खानपान, बढ़ता प्रदूषण, तनाव और अनियमित दिनचर्या इसके मुख्य कारण हैं. इन कारणों के चलते कई लोगों के बाल कम उम्र में ही पतले और कमजोर होने लगे हैं, जिससे आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है. अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए, तो यह समस्या गंजेपन तक पहुंच सकती है. ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत बनाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल तेल में क्या डालें कि बाल हो जाए मजबूत और घने? Hair Fall Remedy Oil

नारियल तेल में करी पत्ता और मेथी डालकर उसका मिश्रण बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन A, B, C और E के साथ आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. यह मिश्रण स्कैल्प को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प की सूजन और इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बाल हेल्दी और मजबूत बनते हैं.

यह घरेलू तेल किन समस्याओं में करता है असरदार काम?

विज्ञापन

यह खास मिश्रण बालों के झड़ने को कम करने के साथ-साथ उनकी ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है. करी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है, जबकि मेथी डैंड्रफ और रूखापन कम करने में मदद करती है. नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है, इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल घने, चमकदार और मजबूत बन सकते हैं.

इस तेल को कैसे बनाएं और सही तरीके से कैसे लगाएं?

विज्ञापन
  • एक पैन में एक कप नारियल तेल डालें और धीमी आंच पर गर्म करें.
  • इसमें 20-25 करी पत्ते डालकर कुछ मिनट पकाएं.
  • अब दो चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं और हल्का उबाल आने तक पकाएं.
  • ठंडा होने के बाद तेल को छानकर साफ बोतल में भर लें.
  • हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें.
  • कम से कम 30 मिनट या रातभर लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें.

यह भी पढ़ें: अचानक खाना सांस की नली में फंस जाए तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जान बचाने का तरीका!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ