नाश्ते में बनाएं दाल का यह स्वादिष्ट सैंडविच, स्वाद में लाजवाब और प्रोटीन से भरपूर है यह ब्रेकफास्ट

Protein Rich Breakfast: घर पर ही आसानी से दाल का सैंडविच बनाकर खाया जा सकता है. यहां जानिए इस दाल के सैंडविच को किस तरह तैयार करें. प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता सभी को बेहद पसंद आएगा.

Dal Sandwich Recipe

मिनटों में बनाकर खाएं दाल का यह सैंडविच.

Dal Sandwich Recipe: नाश्ते में रोज-रोज क्या बनाकर खाया जाए यह एक बड़ी टेंशन वाला काम लगता है. कोशिश तो यही की जाती है कि कुछ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो जिसे खाकर गिल्ट में ना रहना पड़े. ऐसे में अगर आप भी स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो प्रोटीन से भरपूर दाल का सैंडविच बनाकर खा सकते हैं. इस सैंडविच को मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता है और यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है.

विज्ञापन

कैसे बनाएं दाल का सैंडविच

दाल सैंडविच बनाने की सामग्री –

विज्ञापन

ब्रेड – 4 से 6 स्लाइसेस
दाल – एक कप पीली मूंग दाल (भिगोकर रखी हुई)
सब्जियां – बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 2-3
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
हींग – चुटकीभर
हरा धनिया- एक कटोरी
मसाले – हल्दी, लाल मिर्च, गर्म मसाला
नमक – स्वादानुसार
सेंकने के लिए मक्खन या तेल

दाल सैंडविच बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले आपको दाल का पेस्ट तैयार करना है. इसके लिए भीगी हुई पीली मूंग दाल को मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और हींग के साथ दरदरा पीस लें. इस बात का ध्यान रखें कि दाल को पीसते हुए आपको ज्यादा पानी डालकर इसे पतला नहीं करना है.
  • दाल के मिश्रण को कटोरी में निकालें. इसमें थोड़े-थोड़े मसाले और स्वाद के अनुसार नमक मिला लें. इसके बाद नमक, गर्म मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्सर करें.
  • दाल में सभी इंग्रीडिएंट्स डालकर इसे अच्छी तरह से फेंटे. दाल फेंटने से सैंडविच स्पंजी बनता है.
  • अब तवे को आंच पर चढ़ाकर उसमें सेंकने के लिए मक्खन या थोड़ा सा तेल डाल दें. ब्रेड की स्लाइस पर एक तरफ यह दाल की मोटी परत लगा लें. इसके ऊपर कटा प्याज या शिमला मिर्च वगैरह सब्जियां लगाएं. सब्जियों को थोड़ा दबाकर लगाएं.
  • अब जिस तरफ ब्रेड पर दाल लगाई है उसी तरफ से इसे तवे पक डालें जिससे दाल की तरफ वाला हिस्सा अच्छे से पक जाए.
  • जब दाल वाला हिस्सा सुनहरा नजर आने लगे और क्रिस्पी हो जाए तो इसके ऊपर ब्रेड का दूसरा स्लाइस लगाकर पका लें.

तैयार है आपका स्वादिष्ट सैंडविच. इसे हरी या लाल चटनी के साथ स्वाद लेकर खाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ