7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश? यहां जानिए गर्मियों में फ्रूट स्टोरेज के सही तरीके

Garmiyon Mein Fruits Kaise Rakhe: अगर आप सही तरीके से स्टोर करें और खराब होने वाले फलों को अलग-अलग रखें तो उन्हें आसानी से 7 दिनों तक फ्रेश रखा जा सकता है. 

fruit storage tips.jpg

गर्मियों में 7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Fruit Storage Tips: गर्मियों में अक्सर फल जल्दी खराब हो जाते हैं. कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगते हैं. हालांकि, ज्यादा गर्मी, नमी और गलत स्टोरेज की वजह से फलों का खराब होना लाजमी है. ध्यान ना देने पर 2 दिन में ही फल सड़ने लगते हैं. ऐसे में अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो आप अपने फलों को 7 दिन तक फ्रेश और स्वादिष्ट रख सकते हैं. आप भी अभी से ध्यान देना शुरू कर दें. इसलिए यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपके फल लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे. आइए इसे लेख में जानते हैं फ्रूट्स को लंबे वक्त तक कैसे स्टोर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- कार्मिक रिलेशन क्या होता है? ये 3 संकेत बताते हैं कि आप Karmic Relationship में हैं

विज्ञापन

गर्मियों में 7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश?

  • फ्रूट्स को पोंछकर रखें- अक्सर लोग फल खरीदकर तुरंत धो लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है. ऐसा इसलिए क्योंकि धोने से नमी बढ़ जाती है, जिससे फल जल्दी सड़ते हैं. इसलिए फलों को सूखे कपड़े से पोंछकर ही स्टोर करें. 
  • फल अलग-अलग रखें- हर फल की लाइफ अलग होती है. इसलिए इन्हें अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन एक साथ रखने पर फल से निकलने वाली गैस सारे फल को खराब कर देती है. 
  • फ्रिज में सही तरीके से रखें- हर फल को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं, लेकिन कुछ फल ठंडे तापमान में ज्यादा टिकते हैं. आप सेब, अंगूर, संतरा जैसे फल फ्रिज में रख सकते हैं. वहीं, केले और आम को कमरे में ही रख दें. 
  • टिशू का इस्तेमाल करें- फलों को स्टोर करते समय टिशू पेपर बहुत काम आता है. यह नमी को सोख लेता है और फल लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं. 
  • सही जगह पर रखें फल- फलों को रखने के लिए सही जगह का इस्तेमाल करें. फलों को धूप और गर्म जगह से दूर रखें. हमेशा हवादार और ठंडी जगह चुनें और फ्रूट बास्केट को किचन के ठंडे हिस्से में रखें. 

कटे हुए फलों को कैसे रखें? 

अगर फल कट गया है तो उसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. सही तरह से ना रखने पर यह एक दिन में ही खराब हो सकते हैं. इन्हें स्टोर करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें और ऊपर से थोड़ा नींबू रस डाल दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ