बिना डिग्री BMW ने 19 साल की लड़की को दी नौकरी, वजह जानकर हैरान रह गई दुनिया

बिना डिग्री और वर्क एक्सपीरियंस के भी मिल सकती है BMW जैसी दिग्गज कंपनी में बड़ी नौकरी! 19 साल की गौरी की इस हैरतअंगेज सफलता ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.

BMW hires 19 year old Gauri M
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इन दिनों 19 साल की गौरी एम की सफलता की कहानी जमकर वायरल हो रही है जिसने बड़ी-बड़ी डिग्रियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गौरी को एक फुल-टाइम मार्केटिंग रोल के लिए चुना है जबकि उनके पास अभी कोई कॉलेज डिग्री नहीं है. आमतौर पर जिस पद के लिए करीब पांच साल का अनुभव मांगा जाता है वहां गौरी ने महज अपने टैलेंट और डिजिटल प्रोफाइल के दम पर जगह बना ली है. उनकी इस उपलब्धि ने उन सभी युवाओं को हैरान कर दिया है जो केवल किताबी ज्ञान को ही नौकरी का एकमात्र रास्ता मानते थे.

पर्सनल ब्रांडिंग का दिखा जलवा

गौरी की इस कामयाबी के पीछे उनका मजबूत पर्सनल ब्रांड और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पकड़ को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. लिंक्डइन पर उनके 65 हजार और इंस्टाग्राम पर 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उनकी डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स का सीधा सबूत पेश करते हैं. खुद गौरी ने अपने ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस नौकरी के लिए कोई आवेदन या ईमेल नहीं करना पड़ा बल्कि कंपनी ने खुद उनकी प्रोफाइल देखकर उनसे संपर्क किया. उनके साथ ही एक हफ्ते के भीतर तीन और कंपनियों ने उन्हें बिना मांगे नौकरी के ऑफर दिए जिसने पर्सनल ब्रांडिंग की ताकत को साबित कर दिया है.

विज्ञापन

किस्मत नहीं मेहनत का नतीजा

इंटरनेट पर लोग इसे केवल किस्मत का खेल नहीं बल्कि लगातार की गई मेहनत और सही दिशा में किए गए काम का परिणाम बता रहे हैं. गौरी पिछले काफी समय से टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों के साथ भी काम कर चुकी हैं और वे लगातार सोशल मीडिया पर अपना नजरिया और कंटेंट शेयर करती रहती हैं. जानकारों का कहना है कि आज के दौर में आपका लिंक्डइन और इंस्टाग्राम अकाउंट किसी छोटे प्रोजेक्ट या पोर्टफोलियो की तरह काम करता है जो सही लोगों तक आपकी पहुंच बनाता है. गौरी ने साबित कर दिया कि अगर आपके पास सही हुनर है और आप उसे दुनिया को दिखाना जानते हैं तो बड़ी कंपनियां खुद आपके पास चलकर आती हैं.

शिक्षा बनाम हुनर पर छिड़ी बहस

गौरी की इस वायरल कहानी ने पेशेवर दुनिया में डिग्री बनाम हुनर की एक नई बहस को जन्म दे दिया है जिसमें लोग दो गुटों में बंट गए हैं. जहां एक तरफ युवा प्रोफेशनल्स इसे आधुनिक करियर का नया और सही रास्ता बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे लेकर थोड़े शंका में भी नजर आ रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि हर क्षेत्र में बिना डिग्री के काम नहीं चल सकता और फॉर्मल एजुकेशन की अपनी एक अलग अहमियत होती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. इसके बावजूद यह कहानी लाखों छात्रों के लिए एक मिसाल बन गई है जो पारंपरिक रास्तों से हटकर कुछ अलग करने और अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देख रहे हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ