Rose Day पर पहनें अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ये स्टाइलिश आउटफिट, पार्टनर तारीफ करते नहीं थकेगा

Rose Day 2026 Celebrity Outfits Ideas: अगर आप रोज डे पर सुंदर दिखना चाहती हैं तो आपको अनन्या पांडे, आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण से स्टाइलिश टिप्स जरूर लेना चाहिए. ऐसा करने से आपका लुक बहुत ही अच्छा लगेगा और आपका पार्टनर देखते ही खुश हो जाएगा. 

Rose Day outfits

Rose Day पर पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट्स- Image Credit- Instagram

Rose Day 2026 Celebrity Outfits Ideas: फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जाता है, खासतौर से उन लोगों के लिए जो प्यार-मोहब्बत को दिल में बसाकर पूरे साल बैठ जाते हैं. यह महीना प्यार का इजहार करने और खूबसूरत पल एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका है. इस दौरान कई तरह के दिन आते हैं जिसे पार्टनर फॉलो करते हुए अपने प्यार का इजहार करना पसंद करते हैं. शुरुआत रोज डे से होती है, जिसे हर साल फरवरी की 7 तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में हर महिला का सपना होता है कि वो पहले दिन यानी रोज डे पर बहुत ही सुंदर लगे, ताकि उनका पार्टनर देखता रह जाए. हालांकि, मेकअप तो आसानी से कर लिया जाता है, लेकिन कपड़ों को सेलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण से इंस्पायर हैं जिसे आप रीक्रीएट कर सकती हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनन्या पांडे का लाल गाउन लुक 

अनन्या पांडे का यह लुक रोज डे के लिए एकदम परफेक्ट है. आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं और लॉन्ग गाउन को पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं. अनन्या पांडे के इस लुक में बालों को बांध रखा है, लेकिन आप खोल भी सकती हैं. अगर आपको ठंड लग रही है तो ऊपर से जैकेट डाल सकती हैं. अनन्या का यह लुक बहुत ही सुंदर लग रहा है और उन्होंने मेकअप बहुत ही लाइट किया है. आप भी लाइट मेकअप से परफेक्ट लुक पा सकती हैं. 

दीपिका पादुकोण का ड्रेस लुक

दीपिका का यह लुक गुजराती संस्कृति से प्रेरित है, जिसे डबल इकत पटोला डिजाइन में तैयार किया गया है. यह आउटफिट रॉयल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है. Rose Day जैसे खास मौके पर आप भी इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं. इसके लिए पटोला प्रिंट साड़ी या लहंगा चुनें, हल्का मेकअप रखें और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें.

विज्ञापन

आलिया का डेनिम लुक 

View this post on Instagram

A post shared by Levi’s (@levis)

आप सिंपल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आलिया भट्ट की तरह तैयार हो सकती हैं. उनका डेनिम जैकेट का यह लुक बहुत सिंपल है, लेकिन एकदम क्लासी फील दे रहा है. यह लुक बहुत ही कंफर्टेबल है जिसके साथ आलिया ने बालों को खुला रखा है, लेकिन अगर आप चाहें तो पोनीटेल बनाकर लुक को बदल सकती हैं. साथ ही, ईयररिंग्स और चश्मा लगाकर यकीनन आपका पार्टनर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएगा.

शहनाज का लेदर जैकेट लुक

शहनाज गिल का लेदर जैकेट लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो Rose Day पर कुछ हटके और बोल्ड स्टाइल ट्राई करना चाहते हैं तो शहनाज का यह लुक कूल और कॉन्फिडेंस वाइब देता है. आप ब्लैक या ब्राउन लेदर जैकेट को टॉप या टी-शर्ट के साथ पहन सकती हैं. यह लुक ठंड के लिए बहुत ही मायने रखता है.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का स्टाइलिश लुक

रश्मिका मंदाना का यह लुक Rose Day के लिए क्यूट और एलिगेंट चॉइस रहेगा. रश्मिका का स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ बेहद ग्रेसफुल लगता है. आप फ्लोई ड्रेस, सॉफ्ट पेस्टल या पिंक शेड का आउटफिट ट्राई कर सकती हैं. लाइट मेकअप, पिंक लिप्स और खुले या सॉफ्ट कर्ल बाल इस लुक को कंप्लीट करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ