जांघों की खुजली का असली कारण क्या है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में इस विटामिन की कमी हो सकती है वजह

Kis Vitamin Ki Kami Se Khujli Hoti Hai: जांघों की खुजली जब होती है तो बढ़ा परेशान कर देती है. कई बार पसीने की वजह से ऐसा होता है, लेकिन कई बार यह शरीर में विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है. सही खानपान, साफ-सफाई और समय पर इसकी पहचान करना जरूरी है.

Kis Vitamin Ki Kami Se Khujli Hoti Hai

किस विटामिन की कमी से जांघों में खुजली होती है? Image Credit- Freepik

Which Vitamin Deficiency Causes: गर्मियों में पसीने की वजह से खुजली की समस्या बढ़ जाती है. शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खुजली होती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर पब्लिक में खुजाना शर्म का कारण बन सकता है जैसे जांघ या कूल्हे के आसपास. इसलिए इसका रामबाण इलाज करना बहुत जरूरी है. हालांकि, जांघों के बीच खुजली की समस्या काफी आम हो जाती है, लेकिन कई बार दवा लगाने के बाद भी खुजली सही नहीं होती. इसके बावजूद, ज्यादातर लोग इसे सिर्फ पसीना या सफाई की कमी मानते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके पीछे शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है. ऐसे में अगर समय रहते सही कारण पहचान लिया जाए तो इस परेशानी से आसानी से राहत पाई जा सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं कि खुजली क्यों और किस विटामिन की वजह से होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जांघों में खुजली के कारण

  • ज्यादा पसीना आना
  • फंगल इंफेक्शन होना
  • टाइट कपड़े पहनना
  • अंडरवियर का बदलना
  • साफ-सफाई की कमी
  • शरीर में विटामिन की कमी

किस विटामिन की कमी से जांघों में खुजली होती है?

कई रिसर्च के मुताबिक, जांघों में खुजली कई बार शरीर के अंदरूनी कमी की वजह से होती है. इसलिए जांघों की खुजली का एक बड़ा कारण विटामिन B (खासकर B2, B6 और B12) की कमी हो सकता है. विटामिन की कमी से स्किन ड्राई हो जाती है, खुजली का कारण बन जाता है.

जांघों में खुजली होने का आयुर्वेद कारण

आयुर्वेद में खुजली होने को कंडू कहा जाता है, जो पित्त और कफ दोष के असंतुलन से होती है. ये असंतुलन खानपान की वजह, ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से होता है. इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दें और खुजली से राहत पाने के लिए मीठा बिल्कुल ना खाएं.

विज्ञापन

खुजली से राहत पाने के लिए क्या करें?

नीम के पत्ते से स्नान- नहाते वक्त नॉर्मल पानी के बजाय नीम के पत्तों को मिलाकर नहाएं. इसके लिए एक पतीले में पानी के साथ कुछ पत्तों को उबाल लें और बाल्टी में पानी भरकर मिलाकर नहाएं.
विटामिन डी युक्त फूड- अपने आहार में विटामिन युक्त चीजें शामिल करें, क्योंकि खुजली विटामिन की कमी से हो सकती है. यह इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, जिससे स्किन इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेती है. आप संतरे या खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं.
नारियल तेल लगाएं- आप खुजली वाले हिस्से पर नारियल तेल के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं. यह इसे रात को लगाकर सो सकते हैं, जिससे आपकी नींद खराब नहीं होगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ