---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

किचन में कभी नजर नहीं आएंगे कॉकरोच! खत्म करने के लिए काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

Kitchen Se Cockroach Kaise Door Kare: गर्मियों के मौसम में अक्सर कॉकरोच होने लगते हैं. कई बार यह परेशानी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए आपको ये टिप्स अपनाने चाहिए.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 12, 2026 11:30
Kitchen Se Cockroach Kaise Door Kare
कॉकरोच क्यों होते हैं? Image Credit- News24

Cockroach Prevent Tips: किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन यहां कॉकरोच यानी तिलचट्टे नजर आ जाएं तो साफ-सफाई पर सवाल उठने लगते हैं. ये ना सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं. अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं तो महंगे केमिकल्स पर पैसा खर्च करने के बजाय घरेलू नुस्खे अपनाएं. ये आसान और देसी टिप्स अपनाने के बाद कॉकरोच हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे. बस आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए, क्योंकि कई बार गलत मात्रा फायदा नहीं देती है. इस लेख में हम आपको कॉकरोच भगाने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं जो काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- रोज वही नाश्ता खाकर बोर हो गए? ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद ऐसा की बार-बार खाएंगे!

---विज्ञापन---

कॉकरोच क्यों होते हैं?

  • गंदगी की वजह से
  • नमी होना
  • खाने की तलाश
  • किचन में कोने होना
  • अंधेरे वाली जगह
  • सफाई ना होना

किचन से कॉकरोच कैसे दूर करें?

बोरिक पाउडर- कॉकरोच भगाने के लिए बोरिक पाउडर बहुत असरदार माना जाता है. यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा और बोरिक पाउडर को आटे या चीनी के साथ मिलाकर किचन में रख दें.
तेजपत्ता- यह बहुत कम लोगों को पता है कि तेजपत्ता कॉकरोच भगाने के लिए काफी मददगार है. इसका पाउडर बनाएं और पीसकर अलमारी, गैस स्टोव और सिंक के पास रख दें.
बेकिंग सोडा और चीनी- यह एक आसान और असरदार उपाय है. कॉकरोच को भगाने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाएं. इसे उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं.
नींबू और पानी- नींबू के पानी से भी कॉकरोच काफी दूर भागते हैं. इसलिए आप फर्श और किचन स्लैब को नींबू पानी से साफ करें. इससे ना सिर्फ सफाई होगी बल्कि कॉकरोच भी दूर रहेंगे.
केरोसिन ऑयल- कॉकरोच केरोसिन की बदबू से दूर भागते हैं. यह किचन के ड्रेन या कोनों में थोड़ा केरोसिन डालें, लेकिन आपको इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना है.

इसे भी पढ़ें- बालकनी में लगाएं असली सिंदूर का पौधा, केमिकल से मुक्त होगी महिलाओं की मांग

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2026 11:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.