दीवार पर दौड़ती बाइक और हवा में उड़ता नोट, विदेशी मेहमान भी रह गया दंग- VIDEO VIRAL

भारत के मशहूर ‘मौत के कुएं’ स्टंट को देखकर एक विदेशी क्रिएटर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.
तेज रफ्तार बाइक स्टंट और 20 रुपये के नोट वाले इस रोमांचक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

दीवार पर दौड़ती बाइक और हवा में उड़ता नोट, विदेशी मेहमान भी रह गया दंग- VIDEO VIRAL
विज्ञापन

भारत के पारंपरिक मेलों में दिखने वाला मशहूर स्टंट ‘मौत का कुआं’ अब विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गया है. हाल ही में एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर Eddy Rosenthal ने इसे पहली बार करीब से देखा, और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में एडी ‘मौत के कुएं’ के किनारे खड़े नजर आते हैं. उनके हाथ में 20 रुपये का नोट होता है, जिसे वे स्टंटमैन को दिखा रहे होते हैं. तभी एक बाइक सवार कलाकार बेहद तेज रफ्तार से दीवार पर दौड़ता हुआ उनकी ओर आता है. खास बात यह है कि वह बिना हैंडल पकड़े बाइक चला रहा होता है. पलक झपकते ही वह एडी के हाथ से नोट लेता है और आगे निकल जाता है. यह नजारा इतना तेज और हैरान करने वाला होता है कि एडी खुशी और हैरानी में जोर से चिल्ला उठते हैं “यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है.

Advertisment

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा कि “विदेशी हमसे ज्यादा भारत को एन्जॉय कर रहा है,” तो किसी ने इस स्टंट को “खतरनाक लेकिन शानदार” बताया. एडी का उत्साह और बच्चों जैसी खुशी लोगों का दिल जीत रही है.

दरअसल, ‘मौत का कुआं’ सिर्फ एक स्टंट नहीं, बल्कि एक जोखिम भरी कला है. इसमें बाइक या कार चालक गोल दीवार पर तेज गति से चलते हैं, जो Centrifugal Force यानी अपकेंद्र बल के कारण संभव हो पाता है. यही बल गाड़ी को दीवार से चिपकाए रखता है. हालांकि, इसमें जरा सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है. इसके बावजूद ये कलाकार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का मनोरंजन करते हैं, जो उनकी हिम्मत और हुनर को दर्शाता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ