बचे हुए सूखे ब्रेड से हलवा बनाने का तरीका हुआ वायरल, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तैयार करने का आसान तरीका

Dry Bread Halwa Recipe: कई बार रखे-रखे ब्रेड सूख जाते हैं जिसे अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें क्योंकि हम आपको इसे स्वादिष्ट मिठाई बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसे रात को खाने के बाद सर्व किया जा सकता है.

Dry Bread Halwa Recipe

सूखे ब्रेड से हलवा बनाने का तरीका. Image Credit- News24

विज्ञापन

Sukhe Bread Ka Halwa: खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है, जिसे पूरा करने के लिए अक्सर लोग कुछ ना कुछ मजेदार बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ मजेदार रेसिपी तलाश रहे हैं तो सूखे ब्रेड की यह रेसिपी परफेक्ट हो सकती है. आप ब्रेड की मदद से हलवा तैयार करके खाने के बाद पूरे परिवार को सर्व कर सकते हैं. बता दें ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसका सेवन दिनभर कई तरीकों से किया जाता है. नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक यह लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है, लेकिन कई बार ब्रेड बच जाते हैं और सूखने लगते हैं जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक बार सोच लें क्योंकि इससे बहुत ही स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Pickle Storing Tips: इन देसी तरीकों से स्टोर करें नींबू का खट्टा अचार, सालों साल नहीं लगेगी फफूंदी

विज्ञापन

सूखे ब्रेड का हलवा रेसिपी

सामग्री

  • सूखे ब्रेड- 10
  • चीनी- 1 कप
  • दूध- आधा कप
  • पानी- 1 कप
  • क्रीम- 4 चम्मच
  • घी- आधा कप
  • ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
  • चांदी का वर्क
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड को पानी में भिगोकर रख दें ताकि ब्रेड मुलायम हो जाएं.
  • इस दौरान एक कड़ाही गैस पर गर्म करने के लिए रख दें और घी डालकर इलायची का तड़का लगाएं.
  • तड़का लगाने के लिए इसमें 1 कप चीनी और क्रीम डालकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं.
  • पकाने के बाद ब्रेड को मैश करके चीनी के अंदर डालें और मावा डालकर खूब हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं.
  • इस दौरान दूध को डालकर हलवा का स्वाद बढ़ाएं और इलायची पाउडर ऊपर से डालकर 10 मिनट तक पकने दें.
  • गैस बंद करें और एक कटोरे में हलवा निकालें. ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर मावा डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Dinner Recipes: रात को खाने में तैयार करें पाव भाजी पराठा, स्वाद ऐसा होगा कि परिवार बार-बार करेगा फरमाइश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ