Tanning Ka Ilaj: गर्मियों और मानसून में लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों की सैर करने निकलते हैं. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि ठंडे मौसम में धूप का असर कम होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. ऊंचाई वाले इलाकों में सूरज की रोशनी बहुत ही तेज पड़ती है. इसकी वजह से पूरी स्किन इफेक्ट होती है. हालांकि, पहले तो इस बात का पता नहीं लग पता, लेकिन जब पहाड़ों से वापस आते हैं तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. किरणों का प्रभाव ज्यादा चेहरे और गर्दन पर पड़ता है. यही वजह है कि हिल स्टेशन से लौटने के बाद कई लोगों की त्वचा टैन हो जाती है, चेहरा डार्क दिखने लगता है या सनबर्न जैसी समस्या हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आपको पार्लर में जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही नेचुरल स्किन केयर रूटीन अपनाकर स्किन का ग्लो वापस पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बालों के लिए पानी PH लेवल कितना होना चाहिए? जान लीजिए वरना नहीं रुकेगा हेयर फॉल
पहाड़ों पर टैनिंग जल्दी क्यों होती है?
ऊंचाई बढ़ने के साथ वातावरण पतला होता जाता है, जिससे UV किरणों का असर ज्यादा होता है. हालांकि, इसके अलावा नीचे बताए गए कारण भी हो सकते हैं.
- लंबे समय तक धूप में घूमना
- सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
- ठंड के कारण स्किन सूखना
- बर्फ या चमकीली जगह पर जाना
टैनिंग होने के बाद क्या करें?
- अगर धूप की वजह से स्किन में लालिमा महसूस हो रही है तो ठंडे पानी से चेहरा धोएं या ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें. इससे स्किन को आराम मिल सकता है.
- धूप के बाद स्किन अपनी नमी खो सकती है. इसलिए सारमाइड, ग्लिसरीन या हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन को सपोर्ट मिल सकता है.
- कई लोग सोचते हैं कि टैनिंग होने के बाद सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, जबकि ऐसा नहीं है. घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें तथा जरूरत के अनुसार दोबारा लगाएं.
टैनिंग कम करने के आसान तरीके
- आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें और स्किन की मृत कोशिकाओं को हटाएं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा स्क्रब करना सही नहीं है. आप हल्के हाथों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- विटामिन सी वाले सीरम या क्रीम स्किन की रंगत को समान दिखाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. इन्हें नियमित रूप से और रूटीन के मुताबिक इस्तेमाल करें.
- स्किन का रंग निखारने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और रंग भी साफ होगा. आप चाहें तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने वाला राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा, जानें बनाने का सही तरीका
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines