धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, पूजा में नए जैसे दिखेंगे प्लेट-कटोरी

How To Clean Silver Utensils: चांदी के बर्तन रखे-रखे ऑक्सीडाइज हो जाते हैं और उनपर टार्निश नजर आने लगती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह चांदी के बर्तनों की अच्छी सफाई की जा सकती है.

Chandi Ke Bartan Kaise Saaf Kare

Chandi Ke Bartan Kaise Saaf Kare: चांदी को साफ करने के लिए कौन सा केमिकल अच्छा है? Image Credits - AI

Dhanteras 2026: धनतेरस के त्योहार से ही दिवाली के हफ्ते की शुरुआत होती है. धनतेरस पर खासतौर से पूजा की जाती है और नए बर्तन या चांदी, सोने, पीतल, स्टील या तांबे की कोई चीज घर लाई जाती है. ऐसे में त्योहार पर चांदी के पुराने बर्तनों (Silver Utensils) को चमकाना है तो यहां जानिए किस तरह चांदी के बर्तनों की सफाई की जा सकती है. चांदी के बर्तनों के लिए अगर सही चीज का इस्तेमाल किया जाए तो चांदी को जरूरत से ज्यादा घिसने या रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो चांदी की सफाई को आसान बनाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें चांदी के बर्तनों की सफाई

विनेगर और बेकिंग सोडा – चांदी के बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी बर्तन में विनेगर और बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें एक कपड़ा डुबोएं और उस कपड़े से चांदी के बर्तन को रगड़ते हुए साफ करें. इससे बर्तन की टार्निश और गंदगी हटती है और बर्तन पर चमक आती है.

नमक और नींबू – सफेद नमक में नींबू का रस मिलाएं और नींबू के छिलके को आधा काटकर उसे इस मिश्रण में डुबोकर चांदी के बर्तन की सफाई के लिए इस्तेमाल करें. इससे चांदी की अच्छी सफाई हो जाती है.

विज्ञापन

एलुमिनियम फॉइल और बेकिंग सोडा – सुनार की तरह ही चांदी को चमकाना है तो बेकिंग सोडा और एलुमिनियम का इस्तेमाल किया जा सकता है. इनसे केमिकल रिएक्शन होता है जिससे चांदी की टार्निश (Tarnish) हट जाती है. एक बड़ा बर्तन या टब ले लें और उसमें एलुमिनियम फॉइल बिछाकर 2 चम्मच बेकिंग सोडा और गर्म पानी डाल लें. गर्म पानी इतना डालें जिसमें चांदी के बर्तन पूरी तरह डूब जाएं. अगर जरूरत हो तो बेकिंग सोडा और डाला जा सकता है.

रोजाना कैसे करें सफाई

विज्ञापन
  • अगर आप रोजमर्रा में चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी रोजाना ही सफाई कर सकते हैं. चांदी के बर्तनों को साफ करने के लिए पतले ग्लव्स पहनकर ही सफाई करें. हाथों के ऑयल्स और पसीना चांदी की टार्निश को बढ़ा सकते हैं.
  • चांदी के बर्तन ज्यादातर पूजा के दौरान इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में जैसे ही चांदी के बर्तन पर फूल या कुमकुम गिरे तो उन्हें तुरंत उठा लें और बर्तन पर सूखने ना दें.
  • बर्तनों के जिन हिस्सों तक कपड़ा ना पहुंच सके उन हिस्सों की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर पुराने सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई, रसोई की ही चीजें आएंगी आपके काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ