Bhai Dooj Gift Ideas: भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम; यहां से लीजिए लेटेस्ट आइडियाज

भाई दूज पर भाई को गिफ्ट देने के लिए जरूरी नहीं कि आप कोई बहुत महंगी चीज खरीदें. आप कोई जरूरत की चीज खरीदकर अपने भाई को दे सकते हैं जैसे घड़ी, वॉलेट या पावर बैंक आदि. यकीन मानिए, आपका दिया हुआ यह तोहफा उसे लंबे समय तक आपकी याद दिलाता रहेगा.

best gift for bhai dooj 2026

स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले भाई को डिजिटल या स्मार्टवॉच पसंद आ सकती है. Image Credit- AI

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार को बताने का काम करता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी अपनी बहनों को गिफ्ट देकर इस रिश्ते की मिठास बढ़ाते हैं, लेकिन जब भाई के लिए गिफ्ट लेने की बात आती है तो समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्या दिया जाए, जो उसे पसंद भी आए और उसके काम भी आ जाए. ऐसे में अगर आप भी इस भाई दूज अपने भाई को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो महंगे तोहफों की बजाय ऐसे ऑप्शन सेलेक्ट, जिनका इस्तेमाल वह लंबे समय तक कर सके. आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज, जो भाई दूज के मौके पर आपके भाई के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

परफ्यूम से बढ़ाएं भाई का स्टाइल

परफ्यूम भी भाई दूज के लिए एक अच्छा और क्लासी गिफ्ट हो सकता है. अगर आपके भाई को अच्छी खुशबू पसंद है तो उसकी पसंद के हिसाब से फ्रेश, वुडी, सिट्रस या मस्की फ्रेगरेंस चुन सकते हैं. ऑफिस जाने वाले भाई के लिए हल्की और फ्रेश खुशबू अच्छी रहेगी, जबकि पार्टी और खास मौकों के लिए थोड़ी स्ट्रांग फ्रेगरेंस चुनी जा सकती है.

स्टाइलिश वॉच करें गिफ्ट

अगर आपका भाई फैशन और स्टाइल का शौकीन है तो उसके लिए एक अच्छी घड़ी बेहतरीन गिफ्ट हो सकती है. आप उसकी पसंद के हिसाब से क्लासिक एनालॉग वॉच, डिजिटल वॉच या स्मार्टवॉच सेलेक्ट कर सकते हैं. आजकल ब्लैक, सिल्वर, ब्राउन और मेटैलिक फिनिश वाली घड़ियां काफी पसंद की जाती हैं. ऑफिस जाने वाले भाई के लिए क्लासिक डिजाइन अच्छा रहेगा, जबकि स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले भाई को डिजिटल या स्मार्टवॉच पसंद आ सकती है. 

विज्ञापन

स्टाइलिश वॉलेट दें गिफ्ट

वॉलेट एक ऐसा गिफ्ट है, जिसकी जरूरत लगभग हर किसी को होती है. अगर आप अपने भाई को कुछ क्लासिक देना चाहते हैं तो लेदर या अच्छे क्वालिटी के सिंथेटिक मटेरियल वाला वॉलेट चुन सकते हैं. आप ब्लैक, ब्राउन या टैन कलर का वॉलेट खरीद सकते हैं. 

ग्रूमिंग किट से दें खास तोहफा

अगर आपका भाई अपनी पर्सनैलिटी और लुक का खास ध्यान रखता है तो उसके लिए ग्रूमिंग किट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप ट्रिमर, शेविंग किट, फेस वॉश, मॉइश्चराइजर और परफ्यूम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. आप अपने बजट के हिसाब से ऐसा सेट चुनें, जिसमें आपके भाई की जरूरत की चीजें मौजूद हों.

विज्ञापन

वायरलेस ईयरबड्स आएंगे काम

अगर आपका भाई गाने सुनने, वीडियो देखने या फोन पर बातचीत करने का शौकीन है, तो वायरलेस ईयरबड्स एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें वह जिम, ऑफिस, ट्रैवल या रोज के कामों के दौरान इस्तेमाल कर सकता है. आप नॉइज कैंसलेशन, अच्छी बैटरी लाइफ और फिटिंग वाले ईयरबड्स चुन सकती हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ