दिवाली में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट काजू कतली? यहां जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Kaju Katli Recipe: क्या इस दिवाली आप भी घर पर मिठाई बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं स्वादिष्ट काजू कतली की आसान रेसिपी, जिसे बनाना भी आसान है और सामग्री भी कम लगती है.

Kaju Katli Recipe

घर पर कैसे बना सकते हैं काजू कतली? जानिए आसान रेसिपी. (Image: AI)

दिवाली का त्योहार करीब है, जिसे देखते हुए हर कोई तैयारियों में लगा हुआ है, लोग घर सजाने के सामान ला रहे हैं, तो कई लोग अभी से हलवाई को मिठाई का ऑर्डर दे चुके हैं. लेकिन कई लोगों को डर रहता है कि कहीं त्योहार का सीजन के चलते कहीं पहले से रखी हुई मिठाई उन्हें न मिल जाए, जो जल्दी खराब हो जाए या फिर टेस्ट अच्छा न हो उसका. ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में काजू कतली की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना भी आसान है और ज्यादा सामान भी नहीं लगेगा. घर पर बनी इस स्वादिष्ट मिठाई का टेस्ट ऐसा होगा कि मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं घर पर मिठाई?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगी काजू कतली?

  • ​काजू- 2 कप
  • ​चीनी- 1 कप (काजू की आधी पीसी हुई)
  • ​पानी- आधा कप (चीनी का आधा)

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में चीनी और पानी डालें और इसे धीमी आंच पर पकाते हुए एक तार की चाशनी तैयार कर लें.
  • ध्यान रखें कि चाशनी न तो ज्यादा गाढ़ी हो और न ही पतली. सही चाशनी बनने से ही काजू कतली का टेक्सचर अच्छा आता है.
  • चाशनी जैसे ही एक तार की हो जाए, इसमें बारीक पिसा हुआ काजू डाल दें. अब मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण को 5 मिनट से ज्यादा न पकाएं, वरना कतली सख्त हो सकती है.
  • गैस बंद कर दें और चाहें तो मिश्रण में एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इससे काजू कतली में अच्छी चमक, मुलायमपन और बेहतरीन खुशबू आती है.
  • अब कड़ाही को गैस से हटाकर मिश्रण को चम्मच से लगातार चलाते हुए थोड़ा ठंडा करें. ठंडा होने पर मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होकर आटे जैसे डो का रूप लेने लगेगा.
  • अब तैयार डो को बटर पेपर पर रखें और ऊपर से एक और बटर पेपर बिछा दें. अब बेलन की मदद से इसे मनचाही मोटाई में बेल लें.
  • अगर आप काजू कतली को बाजार जैसी खूबसूरत फिनिश देना चाहते हैं, तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं.
  • अब बेली हुई काजू कतली को लगभग 30 मिनट तक कमरे के तापमान पर सेट होने दें फिर चाकू से इसे डायमंड शेप में काट लें.

यह भी पढ़ें: कैसे बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार फिरनी? जानिए रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ